युवती को सिगरेट से दागा...। इसके बाद बेरहमी से कत्ल कर दिया। पहचान न हो सके इसलिए चेहरा व पेट के कुछ हिस्से को जला दिया...। हत्यारों ने लाश को गठरी जैसे ट्रॉली बैग में ठूंस दिया। दिल दहला देने वाली यह वारदात सामने आई गोसाईंगंज थानाक्षेत्र में । अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम के पास पुल से गोमती के किनारे लाश को फेंक हत्यारे फरार हो गए।सोमवार दोपहर मवेशियों को चराने गई महिला ने ट्रॉली बैग देखा तो सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
2 of 6
हत्या
- फोटो : amar ujala
युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विक्रांत वीर सिंह व क्षेत्राधिकारी के साथ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। क्षेत्राधिकारी राज कुमार शुक्ला का कहना है कि मंगलवार को शव के पोस्टमार्टम के बाद हत्या की वजह स्पष्ट होगी। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृतका के शरीर पर गुलाबी रंग की कुर्ती, गाजरी रंग का हाफ स्वेटर, सिंदूरी व पीली सलवार है। उसके पैरों में मोजे थे और चेहरा जला था। हाथों में कई जगह सिगरेट से दागने जैसे निशान दिखे। दोनों हाथ भी कुछ जगह से जले थे। पुलिस का मानना है कि हत्यारों ने जब उसे जलाया होगा तो वह जान बचाने को जूझी होगी। हो सकता है कि इसी प्रयास में हाथ झुलस गए हों।
विज्ञापन
3 of 6
हत्या
- फोटो : amar ujala
शरीर पर ऐसी कोई चोट या निशान नहीं मिला, जिससे मौत का अंदाजा लगाया जा सके। शक है कि हत्या कहीं और की गई, उसके बाद शव यहां लाकर फेंक दिया गया। पुलिस गला दबाकर हत्या की आशंका जता रही है। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप
दोपहर करीब दो बजे बकरी चराने गई इलाके की एक महिला को झाड़ियों में बैंगनी रंग का ट्रॉली बैग पड़ा दिखा। उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने मोबाइल से ट्रॉली बैग का वीडियो बनाकर वॉट्सएप ग्रुप पर वायरल कर दिया। गोसाईंगंज पुलिस को वीडियो मिला तो हड़कंप मच गया और अधिकारी मौके पर पहुंचे।
4 of 6
हत्या
- फोटो : amar ujala
रविवार रात पुल से फेंका गया बैग
क्षेत्राधिकारी का कहना है कि ट्रॉली बैग में बंद शव रविवार रात किसी वक्त पुल से फेंका गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि गोमती के किनारे जिस जगह पर ट्रॉली बैग पड़ा था, वह निर्जन स्थान है। आसपास झाड़ियां हैं और लोगों की आवाजाही काफी कम है। पुलिस के मुताबिक सूटकेस लेकर कार अथवा अन्य किसी वाहन से बदमाश इकाना स्टेडियम से गोमतीनगर विस्तार जाने वाले रास्ते पर आए और नदी देखकर ट्रॉली बैग फेंक दिया। पुलिस शहीद पथ के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
5 of 6
हत्या
- फोटो : amar ujala
छह घंटे बाद घटनास्थल पहुंचे एसएसपी
युवती की निर्ममतापूर्वक हत्या और ट्रॉली बैग में शव बंद कर फेंकने की घटना को राजधानी पुलिस ने कतई गंभीरता से नहीं लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विक्रांत वीर सिंह औपचारिकता निभाने घटनास्थल पहुंचे तो छह घंटे बाद रात करीब आठ बजे एसएसपी कलानिधि नैथानी ने मौके का निरीक्षण किया। गोसाईंगंज थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शव की शिनाख्त को लखनऊ व आसपास के जनपदों से लापता युवतियों के बारे में जानकारी मंगाई गई है।
ऑनर किलिंग, प्रेम संबंध में हत्या की आशंका
ट्रॉली बैग में शव मिलने की सूचना पाकर आसपास के गांव के लोग जमा हो गए। उन्होंने हॉरर किलिंग, प्रेम संबंध या त्रिकोणीय प्रेम संबंध में हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस दहेज हत्या की बात कह रही है। यह दीगर है कि युवती के विवाहित होने का कोई चिह्न नहीं मिला है। चेहरा और बाल जले होने से मांग में सिंदूर का भी पता नहीं चल रहा। हाथों में अंगूठी, गले में मंगलसूत्र और पैरों में बिछिया भी नहीं थी, जिससे उसके शादीशुदा होने की संभावना नहीं लग रही।