बहराइच में मंगलवार सुबह खेत में अचानक एक हिंसक जानवर के शावकों को देख लोगों में हड़कंप मच गया। आगे जो हुआ, वह जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
cubs of leopard
- फोटो : amar ujala
बहराइच में कतर्नियाघाट सेंक्चुरी है। इसी क्षेत्र से सटे सोरहिया गंगापुर गांव में सुबह एक मजदूर ने तेंदुए के शावकों को देखा। एक नहीं, दो नहीं, पूरे पांच शावक एक साथ ही खेत में दुबके बैठे थे।
विज्ञापन
3 of 5
cubs of leopard
- फोटो : amar ujala
खबर फैलते ही गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। पहले तो लोग डरे लेकिन फिर उन्हें हाथ में उठाए बिना नहीं रह पाए। ये शावक इतने मासूम लग रहे थे कि किसी का भी दिल इन पर आ जाए।
4 of 5
cubs of leopard
- फोटो : amar ujala
जिस तेंदुए की आहट से ही लोग कांप उठते हैं, उसके शावकों को ग्रामीण पुचकारने लगे। लोग इन शावको के साथ सेल्फी भी लेने लगे। फिर वन विभाग की टीम को सूचना दी।
कतर्नियाघाट के डीएफओ ज्ञान प्रकाश सिंह का कहना है कि मौके पर टीम को भेजा गया है। शावकों को कब्जे में लिया जाएगा। चूंकि, ये गांव मुख्यालय ऑफिस से काफी दूर है, इसलिए टीम को पहुंचने में समय लग रहा है।