सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सपा-बसपा गठबंधन को मजबूत बताया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि दोनों पार्टियों के एक होने से अब दिल्ली पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन को सही बताया। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार को चीन से सतर्क रहने की हिदायत भी दी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
पूर्व मुख्यमंत्री मंगलवार को चांदा गांव में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूराम चांदा की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
3 of 4
सभा में उन्होंने बसपा के लोगों को धन्यवाद देते हुए इस पहल को जारी रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि चीन से खतरा बना है, क्योंकि चीन सबसे बड़ा धोखेबाज है। चीन कमजोर होने पर दोस्ती की बात करता है तथा मजबूत होने पर आंखें दिखाता है।