रोडमैप तैयार : 360 डिग्री का ईको सिस्टम करेगा काम
एडीजी नीरा रावत ने बताया हमारी तकनीकी टीम ने 360 डिग्री का एक ईकोसिस्टम तैयार किया है। इसे हमने एक सुरक्षा चक्रव्यूह नाम दिया है। यह सुरक्षा चक्र जागरूकता के प्रचार-प्रसार से शुरू होगा। इसमें लोगों को जोड़ेंगे, उनका फीडबैक लेंगे, डेटा सिग्नल की मदद से एकीकृत समाधान की दिशा में आगे बढ़ेंगे। डिजिटल रोड से आगे बढ़ते हुए हम बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचेंगे।