वाहन चेकिंग का अभियान सिर्फ आम जनता को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक करने के लिए ही न हो। इस दौरान पुलिस टीम अपराधियों पर भी नजर रखे। उन पर काबू पाने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए। कागजात के साथ वाहनों के डिक्की व बैग की पड़ताल जरूर करें।
विज्ञापन
2 of 5
एसएसपी कलानिधि नैथानी
- फोटो : amarujala
वहीं, चेकिंग के दौरान वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं के साथ बदसुलूकी की शिकायत नहीं आनी चाहिए। उनके साथ सज्जनता से पेश आएं। यह बात नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने हजरतगंज चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान के निरीक्षण के दौरान कहीं।
विज्ञापन
3 of 5
एसएसपी कलानिधि नैथानी
- फोटो : amarujala
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बुधवार शाम हजरतगंज थानाक्षेत्र के चिरैया झील और हजरतगंज चौराहे पर वाहन चेकिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को सुरक्षित यात्रा करने के लिए जागरूक किया। कहा कि पुलिस सिर्फ जुर्माना लगाकर दंड दे सकती है।
4 of 5
एसएसपी कलानिधि नैथानी
- फोटो : amarujala
जिसकी भरपाई कर लोग मुक्त हो सकते हैं, लेकिन अगर चालक की लापरवाही से हादसा हो गया तो उसकी भरपाई कोई नहीं कर सकेगा। वाहन चेकिंग के दौरान वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और परिवार संग जा रहे लोगों को परेशान न किया जाए। इसकी शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
सुबह-शाम रखें चौराहों को जाम से मुक्त
एसएसपी ने कहा कि सभी प्रमुख चौराहों को सुबह 9 से 11 और शाम को पांच से सात बजे तक हरहाल में जाम से मुक्त रखा जाए। इसके लिए यातायात पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस भी चौराहों पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जाम से मुक्त रखने के लिए यातायात पुलिस को प्लान बनाने का निर्देश दिया गया है। जाम की स्थिति में रूट का डायवर्जन भी दें। हजरतगंज चौराहे पर अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी अभय कुमार मिश्र, प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।