फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसाज पार्लर पर पुलिस का छापा, आपत्तिजनक हालत में मिले जोड़े

Sat, 22 Apr 2017 02:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
लखनऊ के हुसैनगंज के बर्लिंग्टन चौराहा पर स्थित दि बॉडी स्पा पार्लर में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना पर शुक्रवार शाम एसएसपी मंजिल सैनी ने छापा मारा। स्थानीय पुलिस को बताए बगैर पहुंची एसएसपी को देखकर हड़कंप मच गया।

पार्लर राजाजीपुरम निवासी शिखा पटेल का है, जबकि इसका संचालन गौरव उपाध्याय करता है। गौरव उपाध्याय ने खुद को शिवसेना का नेता बताते हुए कहा कि वह सराजिनीनगर से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है। एसएसपी को मौके पर सात युवक आपत्तिजनक हालत में मिले।

पार्लर संचालक सहित सभी युवकों और वहां काम करने वाली दस युवतियों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि लड़कियों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। हुसैनगंज थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि छेड़छाड़ और शांति भंग में चालान किया गया है। ( गिरफ्तार लड़कियां व एसएसपी मंजिल सैनी)
विज्ञापन

2 of 5
एसएसपी शाम करीब साढ़े सात बजे एएसपी पूर्वी शिवराम यादव और हजरतगंज सीओ अवनीश मिश्रा को लेकर पार्लर पहुंची थीं। उनको देखते ही पार्लर में हड़कंप मच गया। मौके पर गनर देखकर एसएसपी चौंक गईं।

उन्होंने गनर के बारे में पूछा तो पता चला कि वह पार्लर संचालक व खुद को शिवसेना का नेता बताने वाले गौरव उपाध्याय के साथ हैं। एसएसपी ने पार्लर के मसाज रूम में महिला पुलिसकर्मियों को भेजा तो सात युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। इसी बीच हुसैनगंज पुलिस को छापे की खबर मिली तो थाना प्रभारी फोर्स लेकर मौके पर आ गए।
विज्ञापन

3 of 5
पार्लर की दस युवतियां और ग्राहक बनकर आए सात युवकों को एसएसपी ने थाना ले जाने का आदेश दिया। कथित शिवसेना नेता और उसके सहयोगियों को भी थाना ले जाया गया।

एसएसपी ने बताया कि ब्यूटी पार्लर, स्पा और मसाज सेंटर के नाम पर अनैतिक गतिविधियों के संचालन की कई शिकायतें मिल रही थीं जिसके चलते छापामारी की गई। बर्लिंग्टन चौराहा पर स्थित जिस पार्लर में छापा मारा गया, उसका रजिस्ट्रेशन ब्यूटी पार्लर और हेयर कटिंग सैलून के नाम पर हुआ था। पार्लर की मालिक शिखा पटेल से पुलिस संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

4 of 5
एक घंटे का पैकेज 1500 से 4000
पार्लर की युवतियों ने बताया कि ग्राहकों को अलग-अलग पैकेज दिए जाते हैं। एक घंटे का पैकेज 1500 से 4000 रुपये का है जिसमें ग्राहकों को फुल बॉडी मसाज के अलावा कई अनैतिक सर्विस दी जाती थीं। पार्लर संचालक गौरव उपाध्याय अपने ग्राहकों को पुलिस से बचाने की गारंटी देता था। (गिरफ्तार गौरव)

आशियाना में पार्लर की आड़ में करता था गंदा धंधा
खुद को शिवसेना नेता बताने वाला गौरव उपाध्याय इससे पूर्व भी मसाज पार्लर में अनैतिक गतिविधियों के लिए चर्चा में रहा है। बीते वर्ष आशियाना में मसाज पार्लर की आड़ में गंदा धंधा करने के आरोप में उसके खिलाफ कार्रवाई हुई थी।

वहीं, एसएसपी के साथ आए पुलिस अधिकारियों को देखते ही पार्लर के सिक्योरिटी गार्ड के होश उड़ गए। बुरी तरह से घबराया सिक्योरिटी गार्ड अपनी लाइसेंसी बंदूक छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने उसकी बंदूक जब्त कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इनकी हुई गिरफ्तारी
आलमबाग के विराटनगर निवासी गौरव उपाध्याय के अलावा कृष्णानगर कनौसी निवासी विकास दुबे, आलमबाग के कैलाशपुरी का अंजनी खरे, सरोजनीनगर हाईडिल कॉलोनी जयराजपुरी में रहने वाला विक्की उर्फ मोहनीश, बाराबंकी के सलेमपुर का मो. तौफीक, कैंट के लकड़ीमोहाल सब्जीमंडी स्थित आशा कॉलोनी निवासी सफाईकर्मी विनोद कुमार व हरदोई के कछौना मवई निवासी गनर प्रदीप द्विवेदी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें