बाराबंकी में छोटे भाई के साथ कुछ दूरी पर सो रही किशोरी के साथ गुरुवार रात गांव के ही एक युवक ने दुराचार करने का प्रयास किया। किशोरी विरोध करते हुए आरोपी से भिड़ गई।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो
निडर किशोरी के सामने आरोपी टिक नहीं सका और भाग गया। बचाव के दौरान पीड़िता को भी चोटें आई हैं। एक थाना क्षेत्र के गांव में बीती रात किशोरी व उसका छोटा भाई मौजूद थे, माता पिता किसी वैवाहिक कार्यक्रम में गए हुए थे। गांव के ही नन्हें (35) गुरुवार रात करीब नौ बजे घर में घुस गया और किशोरी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : डेमो
किशोरी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। किशोरी ने भी बहादुरी दिखाते हुए आरोपी से लोहा लिया। हालांकि इस दौरान हाथापाई में वह चोटिल भी हो गई।
4 of 5
डेमो
किशोरी के शोर मचाने पर भाई जाग गया और पुकार सुन ग्रामीण भी आ गए। इस पर आरोपी भाग खड़ा हुआ। किशोरी ने मामले की जानकारी गांव वालों के साथ डायल 100 को दी। पुलिस को आप बीती सुनाते हुए पीड़िता ने बताया कि आरोपी नशे में धुत था।
विरोध करने पर मारा पीटा और किसी से कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष अक्षय कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।