फैजाबाद में बीकापुर थाना क्षेत्र के चौरे बाजार इलाके में बाइक और बोलेरो की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
2 of 6
बोलेरो
बताया जा रहा है कि बोलेरो बाइक सवार को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा टकरायी। बाइक सवार मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो सवार सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
3 of 6
बोलेरो
स्थानीय लोगों ने बताया कि बोलेरो की रफ्तार काफी ज्यादा थी। बाइक से टकराने के बाद उसका नियंत्रण बिगड़ गया और वह पेड़ से जा टकरायी। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी को बाहर निकाला।
4 of 6
बोलेरो
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता कोतवाल रामचंद्र सरोज सहित अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए। घायलों को इलाज के लिए बीकारपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।