जल्लाद पति ने पार की इंसानियत की हदें, देखिए कैसे पत्नी और 12 साल की मासूम बेटी को कुर्सी से बांधकर लातों, थप्पड़ों और चप्पलों से पीटा। इन तस्वीरों को जो भी देखेगा, दिल में आएगा कि शख्स को सबक सिखाया जाए।
विज्ञापन
2 of 5
बेटी की पिटाई
घटना हरियाणा के पंचकूला के पिंजौर की है। गुनाह सिर्फ इतना था कि महिला ने दूसरी औरतों के साथ मेलजोल होने के बारे में अपने पति से सवाल क्यों पूछ दिया। आरोपी के खिलाफ पिंजौर थाने में आईपीसी की धारा 323, 342, 506 और जुवेनाइल एक्ट 2015 की धारा 75 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
3 of 5
बेटी की पिटाई
घटना के बाद से आरोपी पति फरार चल रहा है, जिसकी जल्द गिरफ्तारी का पुलिस ने दावा किया है। आरोपी पिता के बर्ताव से दुखी 12 वर्षीय मासूम ने भी अपने पिता की इन हरकतों पर उसके खिलाफ बयान दर्ज करवाए हैं। पिंजौर के अमरावती एन्क्लेव में रहने वाली अनिता की 13 साल पहले अश्विनी से शादी हुई थी। उनकी 12 वर्षीय बेटी वंशिका भी है।
4 of 5
पत्नी की पिटाई
अंडों की होलसेल बिक्री करने वाला अश्विनी अक्सर अपनी पत्नी और बच्ची के साथ मारपीट और गाली-गलौच किया करता था। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के 13 साल बाद तक भी वह अपने घरवालों से रुपये मांगकर घर का खर्च चला रही है। मंगलवार सुबह भी उसने अपनी पत्नी को गालियां दी, जब इसका विरोध किया तो उसने मां-बेटी को कुर्सी के साथ बांधते हुए उनके साथ मारपीट की। बेटी को कई चांटे मारे तो पत्नी के सिर के बाल खींचते हुए उसकी पिटाई की।
शुक्र था कि कुर्सी से बंधी रस्सी मारपीट के दौरान खुल गई और महिला ने घर से बाहर निकलकर शोर मचाया। जिस पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिन्हें देखकर आरोपी पति फरार हो गया। इस दौरान भी आरोपी धमकियां देते हुए भागा। पहले भी जब महिला ने पति के सामने दूसरी औरतों से बातचीत को लेकर सवाल किए तो उसके साथ ऐसा ही बर्ताव किया गया। साथ ही उसे कुछ भी बाहर बताने पर बुरे परिणाम की धमकियां दी जाती थी ताकि चुप रहे।