फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहेब के धर्मगुरु प्रज्ञानंद का राजकीय सम्मान के साथ श्रावस्ती में अंतिम संस्कार

Sun, 17 Dec 2017 05:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : amar ujala
बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद के पार्थिव शरीर का रविवार को राजकीय सम्मान के साथ श्रावस्ती में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री राम दास अठावले (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय) श्रावस्ती पहुंचे। यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। ‌डिप्टी सीएम की उपस्थिति में प्रज्ञानंद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : amar ujala
यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उधर, श्रीलंका सरकार के बुद्धा सनसना के मंत्री जय विक्रम परेरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : amar ujala
मालूम हो कि 30 नवंबर को भदंत प्रज्ञानंद की मृत्यु हो गई थी। वे 90 वर्ष के थे। शनिवार को उनके पार्थिव शरीर को फूलों से सजाकर लखनऊ के रिसालदार पार्क से बाबा साहेब अंबेडकर महासभा और हजरतगंज स्थित अंबेकर प्रतिमा होते हुए श्रावस्ती रवानाकिर दिया गया था।
विज्ञापन

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के थे धर्म गुरु

4 of 4
- फोटो : amar ujala
भिक्षु प्रज्ञानंद श्रीलंका के रहने वाले थे और बौद्ध धर्म के प्रसार के लिए 1941 में भारत आए थे। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में उन्होंने बौद्धि मठ की स्थापना की। 14 अक्टूबर 1956 में उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को दीक्षा दी थी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें