लखनऊ के केडीसिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आईपीएस इलेवन ने आईएएस इलेवन को 7 विकेट से हरा दिया। (जीत के बाद खुशी मनाते आईपीएस 11 की टीम।)
विज्ञापन
2 of 11
आईपीएस की जीत मे अहम भूमिका निभाने वाले संजीव सुमन ने आतिशी पारी खेलते हुए 46 बॉल में सात चौकों व पांच छक्कों की बदौलत नाबाद 69 रन बनाए।
विज्ञापन
3 of 11
20 ओवर के मैच में आईपीएस इलेवन ने 116 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आईपीएस इलेवन की टीम ने 13.4 ओवर में ही तीन विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए। (विजेता ट्रॉफी के साथ आईपीएस की टीम।)
4 of 11
इससे पहले आईपीएस इलेवन ने सुबह टॉस जीता और धुंध व फील्ड में नमी को देखते हुए पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। (बैटिंग के लिए जाते आईएएस इलेवन के पार्थ सेन शर्मा व गौरांग।)
विज्ञापन
5 of 11
आईएएस टीम की ओर से सबसे अधिक 23 रन अनुराग यादव ने बनाए। वहीं अनिल कुमार ने 18 व मुख्यमंत्री के सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने 13 रन बनाए।
विज्ञापन
6 of 11
आईएएस इलेवन की पूरी टीम 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 116 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
7 of 11
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईपीएस इलेवन ने अच्छी शुरुआत की और पहला विकेट 77 रन पर गिरा। टीम ने 13.4 ओवरों में ही तीन विकेट के नुकसान पर जीत के लक्ष्य को पा लिया।