फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप: दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत टॉप पर

Tue, 13 Dec 2016 02:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
मेजबान भारत ने जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए दक्षिण अफ्रीका पर 2-1 से जीत दर्ज कर पूल डी में नौ अंक के साथ टॉप किया। हालांकि मैच के दौरान भारतीय अग्रिम पंक्ति ने गोल करन के कुछ सुनहरे मौके गंवाए, अन्यथा गोल अंतर और भी ज्यादा होता।
विज्ञापन

2 of 10
मैच के दौरान रिवर्स हिट ने बेहतरीन गोल करने वाले फारवर्ड मंदीप सिंह को लगातार तीसरे मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
विज्ञापन

3 of 10
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हुए पूल डी में मेजबानों ने धमाकेदार अंदाज में मैच की शुरुआत की। खेल के 11वें मिनट में टीम ने दक्षिण अफ्रीकी डी पर धावा बोला, जहां गेंद क्लीयर होकर बाहर पहुंची।

4 of 10
वहां मौजूद कप्तान हरजीत सिंह ने गेंद को कलेक्ट किया और अंदर जाते ही तेज हिट जमाई, जो सीधी जाकर अफ्रीकी गोलपोस्ट के जाल में उलझ गई। इसके पांच मिनट के बाद ही भारतीय फॉरवर्ड अरमान कुरैशी गोल से चूके। इस बीच भारत को पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन हरमनप्रीत की ड्रैग फ्लिक पर अफ्रीकी गोलची ने खूबसूरती से बचाव किया।
विज्ञापन

5 of 10
इसके बाद अफ्रीकी टीम हावी हो गई और एक के बाद एक कई ताबड़तोड़ हमले किए। नतीजतन 28वें मिनट में टीम को पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर काइल ने भारत की रक्षापंक्ति को भेदते हुए 1-1 से बराबरी दिला दी।
विज्ञापन

6 of 10
मध्यांतर से कुछ समय पहले भारत के गुरजंत सिंह ने अफ्रीकी डी पर मिले पास से रिवर्स हिट जमाई, जो अफ्रीकी डिफेंडर की स्टिक से टकरा कर गोलपोस्ट को छूते हुए निकल गई। मध्यांतर तक यही स्कोर बरकरार रहा। मैच के दूसरे हॉफ  में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
विज्ञापन

7 of 10
49वें मिनट में भारत को एक पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जो बेकार चला गया। यह टीम का तीसरा पेनाल्टी कॉर्नर था। 55वें मिनट में भारत के स्टार फारवर्ड मंदीप सिंह ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाया।

8 of 10
उन्होंने अफ्रीकी डी पर मिले पास को खूबसूरती से कलेक्ट कर रिवर्स हिट जड़ी, जो गोलची के बाई ओर से निकलती हुई गोलपोस्ट में प्रवेश कर गई।

9 of 10
दस मिनट के बाद ही हरजीत ने बेहतरीन मूव बनाया और गेंद मंदीप की ओर बढ़ा दी, लेकिन गेंद उनके कब्जे में आकर छूट गई। मैच खत्म होने से तीन मिनट पहले भारत के गोलची विकास दहिया ने बाई ओर छलांग बेहतरीन बचाव कर संभावित गोल रोका।
विज्ञापन

10 of 10
इसके ठीक बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम को एक पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन यहां उनकी हिट भारत के गोलपोस्ट से बाहर चली गई। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और भारत ने 2-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें