लखनऊ में पीजीआई थाना क्षेत्र की न्यू डिफेंस कॉलोनी में मंगलवार दोपहर मकान में चोरी के इरादे से घुसे बदमाश को बहादुर दंपती ने दबोच लिया। बचने के लिए चोर ने सरिया से दंपती पर हमला किया, लेकिन वह पीछे नहीं हटे और डटे रहे।
विज्ञापन
2 of 7
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
हाथापाई के दौरान बदमाश घर से भागकर सड़क पर पहुंचा और उधर से गुजर रहे लोडर पर चढ़ गया। दंपती ने हार नहीं मानी। शोर मचाते हुए वह लोडर के पीछे दौड़े और उसे रुकवाकर चोर को दबोच लिया। बीच सड़क पर ही दंपती की चोर से गुत्थमगुत्था होने लगी। लोगों की मदद से उसे काबू करके पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर रविंद्र नाथ राय का कहना है कि चोर बाराबंकी के कोठी निवासी संदीप उर्फ छोटू है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
3 of 7
up police
- फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर ने बताया कि जिस मकान में चोर घुसा था, वह अजय गुप्ता का है जहां ठेकेदार ओमप्रकाश पत्नी कल्याणी व 10 वर्षीय बेटे रितेश के साथ रहते हैं। मंगलवार को मकान पर ताला लगाकर तीनों किसी काम से बाजार गए थे। दोपहर को लौटे तो दरवाजों पर लगे ताले टूटे मिले। भीतर पहुंचने पर चोर को आलमारियों से सामान समेटते देख ओमप्रकाश व कल्याणी के होश उड़ गए।
4 of 7
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
वह शोर मचाते हुए चोर को पकड़ने के लिए दौड़े तो उसने सरिया उठाकर हमला कर दिया। दंपती चोर से भिड़ गए और कुछ देर मशक्कत के बाद उसे दबोच लिया। मदद के लिए पुकार लगाई लेकिन आसपास का कोई भी व्यक्ति मौके पर नहीं आया। इसी बीच चोर उन्हें धक्का देकर भागा और शहीद पथ की तरफ जा रहे लोडर पर चढ़ गया। ओमप्रकाश और कल्याणी ने हिम्मत नहीं हारी और वह नंगे पैर ही शोर मचाते हुए चोर के पीछे दौड़ पड़े। दोनों को लोडर के पीछे-पीछे भागते देख सड़क पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
5 of 7
डेमो
- फोटो : डेमो
राहगीरों ने लोडर चालक को जानकारी दी तो उसने मुड़कर देखा और वाहन रोक दिया। चोर ने लोडर से कूदकर भागने की कोशिश की लेकिन तब तक दंपती वहां पहुंच चुके थे। उन्होंने चोर को दबोच लिया। बीच सड़क पर दोनों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। राहगीरों ने हंगामा होते देख अपने वाहन रोक दिए। कल्याणी ने लोगों को चोरी की जानकारी दी तो वह मदद को आ गए और बदमाश को दबोच लिया।
विज्ञापन
6 of 7
डेमो
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने उसे रस्सी से बांध दिया। इस बीच सूचना पाकर पुलिस मौके पर आ गई और चोर को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि चोर नशे का आदी है। वह मकान की दीवार फांदकर भीतर घुसा था और सरिया की मदद से दरवाजे पर लगे ताले तोड़ डाले।
आलमारियां तोड़कर कीमती सामान निकालते वक्त ही दंपती घर लौट आए तो वह हड़बड़ा गया। पकड़े गए चोर के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। उससे इलाके में चोरी की कई और वारदातों का खुलासा हो सकता है।