लखनऊ के हजरतगंज स्थित जीपीओ में सुबह से करेंसी चेंज करवाने के लिए लाइन में लगे लोगों ने हंगामा कर दिया। उनका कहना था है कि अफसर बैग में काली कमाई लेकर आ रहे हैं, उनके पैसे बदले जा रहे हैं लेकिन हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। पोस्ट ऑफिस भी समय से पहले ही बंद कर दिया गया, जिस पर लोगों ने हंगामा किया और काउंटर दोबारा खोले गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
हंगामें के दौरान तोड़फोड़ की नौबत आ गई। पुलिस ने मशक्कत के बाद लोगों को संभाला और दोबारा काउंटर खुलने के बाद ही शांत हुए।
विज्ञापन
3 of 5
कपूरथला के रहने वाले आकाश ने बताया कि दलालों के जरिए अधिक कीमत पर 100 व 2000 के नोट बेचे जा रहे हैं, लेकिन हम लोगों को अभी तक कुछ नहीं दिया गया।
4 of 5
डायमंड डेयरी निवासी शुभम ने बताया कि काले बैग में अधिकारियों ने नोट बदले और फुटकर लेकर चले गए।
तरन्नुम का कहना है कि पिछले तीन दिन से फुटकर के लिए भटक रहे हैं। पीएनबी, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक में चक्कर लगा चुके हैं, घर में कुछ खाने को नहीं है। अब तक राहत नहीं मिली।