बीएचयू में छात्राओं पर बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में कांग्रेस के जुलूस को पुलिस ने बीच रास्ते ही रोक दिया। इससे भड़के कांग्रेसी वहीं धरने पर बैठ गए। वक्ताओं ने कहा, केंद्र और प्रदेश सरकार तानाशाही पर उतारू है। वे लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं। नवरात्र में भी बहन-बेटियों को नहीं बख्शा गया। इसलिए उनसे नारियों की रक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती। वहीं, कुछ कांग्रेसियों ने इस घटना के विरोध में सिर मुंडवाकर प्रदर्शन किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
सोमवार को दोपहर बाद जिला एवं शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर जुटे और वहां से जुलूस की शक्ल में जीपीओ की ओर बढ़ने लगे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगा रहे थे। पुलिस ने उन्हें जबरन रोक लिया। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन
3 of 4
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता वीरेंद्र मदान ने कहा, बीएचयू में लाठीचार्ज से पूरी दुनिया में देश की छवि धूमिल हुई है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा, प्रदेश सरकार विरोधियों को कुचलने पर आमादा है। 1200 छात्र-छात्राओं पर फर्जी तरीके से मुकदमें दर्ज किए गए हैं।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बोधलाल शुक्ला ने कहा, नवरात्र में छात्राओं पर लाठीचार्ज करवाकर प्रदेश सरकार ने नारी विरोधी कृत्य किया है। प्रवक्ता दीपेंद्र मिश्रा ने बताया कि बीएचयू के कुलपति की बर्खास्तगी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।