संसद में कांग्रेस के 25 सांसदों को पांच दिन के लिए निलंबित करने के फैसले के बाद लखनऊ में कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया। तस्वीरें...
विज्ञापन
'मोदी न चलो हिटलर चाल,सांसदों को करो बहाल'
2 of 11
लोकसभा में बैनर और पोस्टर लहराने की वजह से निलंबित हुए कांग्रेस के 25 सांसदों के बाद मंगलवार सुबह लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन
'मोदी न चलो हिटलर चाल,सांसदों को करो बहाल'
3 of 11
लखनऊ में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ भाजपा कार्यालय के सामने ही नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
'मोदी न चलो हिटलर चाल,सांसदों को करो बहाल'
4 of 11
सोमवार को कांग्रेस को स्पीकर का ये फैसला नागवार गुजरा है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र का काला दिन बताया था।
विज्ञापन
'मोदी न चलो हिटलर चाल,सांसदों को करो बहाल'
5 of 11
स्पीकर के इसी फैसले को लेकर देशभर के कांग्रेसियों में रोष है। लखनऊ में कांग्रेसी नेताओं ने पहले राजभवन जाकर विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
'मोदी न चलो हिटलर चाल,सांसदों को करो बहाल'
6 of 11
मगर मंगलवार सुबह ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने राजभवन की जगह भाजपा कार्यालय जाने का फैसला किया। भाजपा कार्यालय जाने के लिए कांग्रेसी नेता जीपीओ के पास एकत्रित हुए।
विज्ञापन
'मोदी न चलो हिटलर चाल,सांसदों को करो बहाल'
7 of 11
भाजपा के खिलाफ हुए इस प्रदर्शन का नेतृत्व यूपी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निर्मल खत्री ने किया। कांग्रेसी नेता रीता बहुगुणा जोशी भी इस प्रदर्शन में शामिल थीं।
'मोदी न चलो हिटलर चाल,सांसदों को करो बहाल'
8 of 11
कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधानभवन के सामने भाजपा कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की।
'मोदी न चलो हिटलर चाल,सांसदों को करो बहाल'
9 of 11
कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संसद में निलंबित हुए सांसदों को बहाल करने की बात कही।
'मोदी न चलो हिटलर चाल,सांसदों को करो बहाल'
10 of 11
'स्पीकर की लेकर ढाल,लोकतंत्र को किया हलाल। मोदी न चलो हिटलर चाल,सांसदों को करो बहाल।'इस तरह की तख्तियों के साथ कांग्रेसी आगे बढ़े।
जीपीओ से भाजपा कार्यालय जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस फोर्स ने बैरिकेट लगाकर आगे जाने से रोका। लखनऊ में विधानभवन मार्ग पर कांग्रेसियों को रोकने के लिए बैरिकेट लगाए गए। इसी बीच कांग्रेस के नेताओं और पुलिस फोर्स के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई।