फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जनपथ मार्केट में भयंकर आग, भारी नुकसान

Tue, 04 Aug 2015 01:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित जनपथ मार्केट के बेसमेंट में आर्टिफिशियल ज्वैलरी की शॉप में सोमवार रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। केयरटेकर की सूचना पर दमकल दस्ता मौके पर पहुंचा। इस बीच पूरे मार्केट में काला धुआं फैल चुका था।
विज्ञापन

तस्वीरें: जनपथ मार्केट में भयंकर आग, भारी नुकसान

2 of 10
बेसमेंट में दुकान तक पहुंचने में दमकल दस्ते को खासी मुश्किल का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

तस्वीरें: जनपथ मार्केट में भयंकर आग, भारी नुकसान

3 of 10
ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ मॉस्क लगाकर बेसमेंट में पहुंची टीम ने घंटा भर जूझने के बाद शटर तोड़कर आग बुझाई जा सकी। आग बुझाने के दौरान दमकल दस्ते के दो कर्मचारी मामूली रूप से घायल हुए हैं। (आग बुझाने का प्रयास करते दमकलकर्मी।)

तस्वीरें: जनपथ मार्केट में भयंकर आग, भारी नुकसान

4 of 10
सीएफओ अभयभान पांडेय ने बताया कि जनपथ मार्केट के केयरटेकर प्रताप सिंह ने सोमवार रात 9:15 बजे चैनल लॉक करने के दौरान बेसमेंट में धुआं फैलते देखा। पता चला कि हरजीत सिंह की आर्टिफिशियल ज्वैलरी व लेदर पर्स की दुकान में आग लगी है।
विज्ञापन

तस्वीरें: जनपथ मार्केट में भयंकर आग, भारी नुकसान

5 of 10
बेसमेंट में घुसने में मुश्किल होते देख दमकल दस्ते ने भूतल पर चैनल के पास से पानी की तेज धार छोड़नी शुरू की। इस बीच फायरमैन की एक टीम ने मॉस्क लगाया और ऑक्सीजन सिलेंडर पीठ में बांधने के बाद बेसमेंट में उतरी।
विज्ञापन

तस्वीरें: जनपथ मार्केट में भयंकर आग, भारी नुकसान

6 of 10
टीम को दुकान तक पहुंचने में आधा घंटा लग गया। इसके बाद किसी तरह शटर तोड़कर आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन

तस्वीरें: जनपथ मार्केट में भयंकर आग, भारी नुकसान

7 of 10
राजाजीपुरम निवासी हरजीत सिंह की दुकान से सटी दो दुकानों को आंशिक नुकसान हुआ है। हरजीत ने लाखों की क्षति बताई है।

तस्वीरें: जनपथ मार्केट में भयंकर आग, भारी नुकसान

8 of 10
एफएसओ चंद्रशेखर यादव ने बताया कि पूरे मार्केट में फैले काले धुएं से आग की भयावहता का अनुमान लगाकर छह गाड़ियां बुलाई गई।

तस्वीरें: जनपथ मार्केट में भयंकर आग, भारी नुकसान

9 of 10
जनपथ के फायर फाइटिंग सिस्टम की मदद ली गई। चार गाड़ियों को दोबारा पानी भरकर मंगाया गया। इस तरह दस गाड़ियों के पानी से आग बुझाने में करीब दो घंटे लग गए।
विज्ञापन

तस्वीरें: जनपथ मार्केट में भयंकर आग, भारी नुकसान

10 of 10
जनपथ मार्केट में फैले धुएं के बीच एक दुकान का रवि नामक कर्मचारी अपनी दुकान का जायजा लेने बेसमेंट में उतर गया। उसके आग के बीच फंसने की खबर से हड़कंप मच गया। दमकल की एक टीम को ड्रेगन लाइट के साथ बेसमेंट में उतारा गया। उसने रवि को ढूंढकर निकाला। धुएं की वजह से उसकी सांस उखड़ी थी, जो थोड़ी देर बाद सामान्य हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें