फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपमान से बौखलाए कांग्रेसियों ने सड़क से राजभवन तक मचाया बवाल, तस्वीरें

Mon, 05 Jun 2017 09:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
मिर्जापुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने लखनऊ में सड़क से लेकर राजभवन तक विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

2 of 9
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी व सीएम योगी के पोस्टर जलाए और प्रतिमा तोड़े जाने को एक साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि ये पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान है।
विज्ञापन

3 of 9
कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और पोस्टर जलाए। उन्होंने लखनऊ जीपीओ पर प्रदर्शन किया।

4 of 9
जीपीओ पर धरने के दौरान राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया ने कहा कि मिर्जापुर की घटना महज संयोग नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश है। वहीं, रामकृष्ण द्विवेदी, सत्यदेव त्रिपाठी, श्याम किशोर शुक्ल, प्रतिमा सिंह ने दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

5 of 9
इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की भी हुई। कांग्रेसियों ने पुलिसकर्मी को भगा दिया और उसके साथी वहीं खड़े देखते रहे।
विज्ञापन

6 of 9
पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की करता एक कांग्रेसी।
विज्ञापन

7 of 9
फिर, पीएल पुनिया के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राजभवन के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया।

8 of 9
कई कांग्रेसी राजभवन के गेट पर चढ़ गए और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

9 of 9
हजरतगंज जीपीओ में प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें