फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस व सपा विधायकों के साथ कई नेता हुए भाजपाई, तस्वीरें

Fri, 26 Aug 2016 09:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
गंगोह (सहारनपुर) से कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी और गोपामऊ (हरदोई) से सपा विधायक श्याम प्रकाश समेत कई जिलों के नेताओं ने शुक्रवार को समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
इस दौरान भाजपा का प्रदेश कार्यालय नारों से गूंजता रहा। वहीं, विधानसभा मार्ग पर काफी देर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

3 of 6
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदीप चौधरी व श्याम प्रकाश के अलावा बाराबंकी के पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता बैजनाथ रावत, पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता शिवगणेश लोधी (रायबरेली) सपा के पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा (अंबेडकरनगर), सपा के पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा (देवरिया), बसपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री हरगोविंद सिंह कुशवाहा (झांसी), सपा नेता व पूर्व मंत्री श्यामलाल रावत (सीतापुर) और रेल भूमि विकास प्राधिकरण के पूर्व महाप्रबंधक सुल्तानपुर निवासी देवमणि दुबे के भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

4 of 6
इनके अलावा औरैया की जिला पंचायत सदस्य व विधुना से पांच बार विधायक रहे स्वतंत्रता सेनानी गजेंद्र सिंह की पुत्रवधू मंजू सिंह, कादीपुर (सुल्तानपुर) के ब्लॉक प्रमुख श्रवण कुमार मिश्रा, बांदा के जिला पंचायत सदस्य बच्चन सिंह, छजलैट (मुरादाबाद) के ब्लॉक प्रमुख राजपाल सिंह, संया (आगरा) के ब्लॉक प्रमुख डॉ. रामकृष्ण पाल सिंह, गाजियाबाद के जिला पंचायत सदस्य अनिल कसाना, सुल्तानपुर निवासी कलाकार, लेखक व निर्देशक मल्लिका राजपूत, इलाहाबाद की बारा सीट से चुनाव लड़ चुके भोलानाथ चौधरी, बीएचयू छात्रसंघ के उपाध्यक्ष रहे अरविंद कुमार शुक्ला और फर्रुखाबाद के डॉ. सुरभि व डॉ. अजित सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन

5 of 6
बसपा के पश्चिम बंगाल के प्रभारी परमदेव यादव, बलरामपुर के अनुराग यादव, उन्नाव से कांग्रेस प्रत्याशी रहे मदन मिश्रा, शाहजहांपुर के नीरज कुमार, हाथरस से ब्लॉक प्रमुख सुमंत किशोर सिंह, कांग्रेस नेता मुनिदेव त्यागी, गौरा (बस्ती) के पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेश सिंह कलहंस, बुद्धसेन वर्मा, हमीरपुर, विजय सिंह, फरेंदा (महराजगंज), इलाहाबाद से बसपा प्रत्याशी रहे तुलसीराम यादव भी भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि ये सभी अपने क्षेत्रों में पार्टी संगठन को मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा, चाहे जितने मुकदमे लगा दिए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें