अखिलेश यादव के कुछ आदमी मुंह बांधकर प्रदर्शनकारियों के बीच आए और उन्होंने पथराव किया। ये बात यूपी के बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने प्रेस कांफ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता के लिए हाथ-पैर तुड़वाना तो क्या जान भी देनी पड़े तो वे तैयार हैं। केशव ने कहा का लाठीचार्ज सपा का पूर्वनियोजित था। इस बात में कितनी सच्चाई है देखें ये सारी तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
भाजपा का प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
बता दें कि बुधवार को प्रदेश सरकार की नीतियों और बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया था। विधानसभा घेरने जा रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर संघर्ष हुआ।
विज्ञापन
3 of 8
भाजपा का प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
बैरीकेडिंग तोड़कर विधानभवन की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।
4 of 8
भाजपा का प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
उधर भाजपाई पत्थर फेंकने लगे तो पुलिस ने पानी की तेज धार और आंसू गैस के गोले छोड़कर खदेड़ा। इस दौरान भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के अलावा सीओ गाजीपुर समेत करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी और कुछ फोटोग्राफर व पत्रकार भी घायल हो गए।
विज्ञापन
5 of 8
भाजपा का प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य भी शामिल थे। करीब 45 मिनट पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुए ‘गुरिल्ला युद्ध’ के दौरान सौ से अधिक प्रदर्शनकारी और दर्जनों पुलिस कर्मी घायल हो गए। इस दौरान एक बल्ली से सीओ गाजीपुर दिनेश गिरी के चेहरे और थाना प्रभारी हजरतगंज के हाथ में चोट लग गई।
विज्ञापन
6 of 8
भाजपा
- फोटो : amar ujala
इस महासंग्राम के बीच घायल भाजपाई भी अस्पताल पहुंचे। वहीं एडीजी कानून-व्यवस्था दलजीत चौधरी ने भाजपा के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
7 of 8
भाजपा का प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
वहीं केशव मौर्य ने कहा था कि प्रदेश सरकार ने जिस तरह का व्यवहार किया है। जिस बर्बर तरीके से कार्यकर्ताओं को पीटा है। सांसदों व विधायकों तक को नहीं बख्शा गया। भाजपा उस पर चुप नहीं बैठेगी।
इस मामले में बीजेपी उपाध्यक्ष राम नेरश ने गुरुवार को हजरतगंज कोतवाली में पुलिस के खिलाफ तहरीर दी। वहीं इस मामले में तीन हजार भाजपाइयों पर केस दर्ज हो चुका है जिसमें केशव मौर्य समेत 30 नामजद हैं।