जवानों ने बहादुरी दिखाने हुए आतंकियों के छक्के छुड़ा दिए। उन्होंने खूंखार आतंकियों के चंगुल से बच्चों को छुड़ा लिया। ये देख दर्शक भी जोश से भर उठे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 12
आतंकियों ने पहले स्कूल बस को हाइजैक किया और जब इसकी सूचना कमांडो को मिली तो उनकी तीन टीमों ने एक आतंकी को मार गिराया और तीन को गिरफ्तार कर बच्चों को छुडा लिया। यह नजारा शनिवार को पुलिस लाइन में दिखा जवानों ने अपने कौशल व बहादुरी का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
3 of 12
हेड कांस्टेबल राबिन कनौजिया के नेतृत्व में 17 सदस्यों ने हॉरिजेंटल वार, पैरलल वार, फ्लोर एक्सरसाइज व फायर रिंग जैसे करतब दिखाए।
4 of 12
जिमनास्ट हेड कांस्टेबल विक्रांत सिंह, कांस्टेबल राजन कुमार, आरक्षी वीरेंद्र वर्मा ने जलती हुई रिंग को पार किया। दर्शकों ने इनके हैरतअंगेज प्रदर्शन को जमकर सराहा।
विज्ञापन
5 of 12
इस दौरान डॉग शो, हॉर्स शो, टेंट पैंगिग, फायर डिस्प्ले व बैंड डिस्प्ले किए गए। वीरेंद्र कुमार अपर पुलिस महानिदेशक एसीओ मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन
6 of 12
सीबीसीआईडी की ओर संजय कुमार प्रभारी डॉग टीम ने अपनी टीम के साथ डॉग उत्कल, रोमी, उप्पी, मोती व कैंडी ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट किया। इन डॉग्स ने जहरखुरानी जैसी घटनाओं की पहचान, जलते हुए रिंग के छल्ले से निकलने का प्रदर्शन भी इन डॉग ने किया।
विज्ञापन
7 of 12
जिमनास्ट का प्रदर्शन करते जवान।
8 of 12
जवानों ने इस तरह के हैरतअंगेज करतब दिखाए।
9 of 12
ये दृश्य भी देखें।
10 of 12
घोड़ों ने भी किया शानदार प्रदर्शन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद धर्मेन्द्र सिंह, आरआई ओमवीर सिंह, एसआई शिवाजी दूबे, दिलशाद अहमद, बिमलेश शुक्ला, वीर सिंह, चंद्रमा यादव, संग्राम सिंह, सतेंद्र सिंह ने घुड़सवारी के कई करतब दिखाए।
11 of 12
इस दौरान जम्पिंग, ट्रिंक राइडिंग आदि करतब पेश किए गए।