फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: बाबा विश्वनाथ के दर पर सीएम योगी, मेरठ में गंगा में डूबे तीन भाइयों के शव मिले; 108 सिलिंडर चोरी

Sat, 04 Apr 2026 06:27 PM IST
Bhupendra Singh डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
1 of 6
UP Big News - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़ें' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
काशी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

बाबा विश्वनाथ के दरबार में सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की सुबह बाबा विश्वनाथ व ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव का दर्शन-पूजन किया। यहां से निकलकर उन्होंने आसपास के दुकानदारों और बच्चों से संवाद किया। उनका कुशलक्षेम जाना। बच्चों से बात करके उन्हें उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। इसके बाद मुख्य्मंत्री ने स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पांच निपुण बच्चों को बैग और किताबें देकर सम्मानित किया। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
विज्ञापन

3 of 6
गंगा में डूबे युवकों की तलाश जारी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में गंगा डूबे तीन भाइयों के शव मिले

मेरठ के मखदुमपुर गंगा घाट पर हुए हादसे के बाद शनिवार को राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया। एनडीआरएफ की टीम ने गंगा में डूबे चार चेचेरे भाइयों में से तीन के शव सर्च अभियान के दौरान बरामद कर लिए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...

4 of 6
गोदाम में रखे एलपीजी सिलिंडर - फोटो : संवाद

लखीमपुर में 108 सिलिंडर चोरी

लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र में एलपीजी की किल्लत के बीच सिलिंडर चोरी की बड़ी वारदात हुई। यहां चोरों ने गैस एजेंसी के गोदाम की दीवार काटकर 108 सिलिंडर चोरी कर लिए। शनिवार सुबह जब कर्मचारी गोदाम पर पहुंचे तो सिलिंडर गायब देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो... 
विज्ञापन

5 of 6
JEECUP Exam 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

पॉलीटेक्निक संस्थानों में वर्किंग प्रोफेशनल्स का भी होगा प्रवेश

उत्तर प्रदेश में पॉलीटेक्निक संस्थाओं में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों हेतु कामगारों (WORKING PROFESSIONALS) के लिए सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन फार्म परिषद की वेबसाइट www.jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध हैं। सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु ऑनलाइन आवेदन शुल्क 300 रुपये है। जबकि, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों हेतु आवेदन शुल्क 200 रुपये है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जगजीवन राम की जयंती पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मीरा कुमार बोलीं- गड़बड़ी न होती तो अजय राय एमपी होते

राजधानी लखनऊ स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम 'बाबूजी' की जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार शामिल हुईं। इस मौके पर मीरा कुमार ने कहा कि अजय राय सबसे बड़ी ताकत से लड़ जाते हैं। टेक्नोलॉजी में गड़बड़ी न होती तो राय एमपी होते। ये मंच एक नया उद्घोष है। यह कांग्रेस की आत्मा है, विचारधारा है। जो, गोमती के किनारे लहरें मार रही हैं। यह सैलाब कांग्रेस की ऊर्जा की हिलोरें मार रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें