अपने पहले अनुपूरक बजट में योगी सरकार ने किसानों के साथ-साथ आम जनता का भी विशेष ध्यान रखा है। 2019 के लोकसभा चुनाव पर निशाना साधते हुए उन्होंने प्रदेश में बिजली, पर्यटन और पासपोर्ट आवेदकों के लिए अलग से बजट दिया है। आगे पढ़िए किसे कैसे लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 5
किसान
किसानों का खास ख्याल
योगी सरकार ने अपने पहले अनुपूरक बजट में सबसे ज्यादा फोकस किसानों पर किया है। 34,833 करोड़ 24 लाख 40 हजार रुपये के अनुपूरक बजट में अगर केंद्र का अंश 6,792 करोड़ 25 लाख 43 हजार रुपये हटा दें तो यूपी का अपना खर्च 28,040 करोड़ 98 लाख 97 हजार रुपये प्रस्तावित है। इनमें से 7023.20 करोड़ रुपये किसानों से जुड़ी योजनाओं के लिए है। वहीं, कर्जमाफी का लाभ पाने से बचे किसानों को जल्द राहत मिलेगी। अनुपूरक बजट में उनके लिए 1500 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
3 of 5
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
दुरुस्त होगी बिजली
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार बिजली व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करना चाहती है। योगी सरकार ने प्रदेश में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अनुपूरक बजट में 7,864.31 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए हैं। बिजली चोरी रोकने और लाइन हानियां कम करने के लिए ओवरहेड बिजली लाइनों को अंडरग्राउंड कराया जाएगा। साथ ही ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में लो वोल्टेज से निजात के लिए 33 केवी उपकेंद्रों पर कैपिसिटर बैंक लगाए जाएंगे।
4 of 5
passport
पासपोर्ट आवेदकों को नहीं पड़ेगा भटकना
राज्य सरकार ने पासपोर्ट आवेदकों के पुलिस सत्यापन को आसान बनाने के लिए विदेश मंत्रालय के आदेश पर मोबाइल एप सिस्टम को लागू करेगा, जिसके लिए अनुपूरक बजट में 10 करोड़ रुपये को प्रस्तावित किया है। यानी प्रदेश भर में पुलिस विभाग इस बजट से एन्ड्राइट मोबाइल फोन को खरीदेगा। उधर, पासपोर्ट विभाग के अधिकारियों ने बताया विदेश मंत्रालय की नई व्यवस्था में पुलिस सत्यापन के दौरान आवेदक एवं मकान की फोटो खीचने एवं हस्ताक्षर कराए जाने का प्रावधान किया गया, जो मोबाइल एप से संभव हो सकेगा। यहीं नहीं, विदेश मंत्रालय ने पुलिस सत्यापन यह भी संशोधन किया कि पुलिस अब आवेदक के आपराधिक इतिहास की जांच करके रिपोर्ट भेजेगी।
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
पर्यटन के विकास के लिए अनुपूरक बजट में 30 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जबकि विभाग ने 475 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया था। पर्यटन विभाग ने अटलजी की स्मृति में बटेश्वर, बलरामपुर, कानपुर और लखनऊ में पर्यटन केन्द्र विकास के लिए अनुपूरक बजट में 25 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया था। वित्त मंत्री ने अनुपूरक बजट में अटल जी की स्मृति में पर्यटन स्थल विकसित करने के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान की घोषणा की। विभाग ने अनुपूरक बजट 2018-19 के लिए विभिन्न पर्यटन केन्द्रों के विकास और विस्तार के लिए 450 करोड़ रुपये के प्रस्ताव दिए थे। सरकार ने पर्यटन विकास योजनाओं के लिए मात्र 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।