फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: भव्य राम मंदिर परिसर में नजर आए मुख्यमंत्री योगी, सपना सच होने की दिखी खुशी, तस्वीरें

Fri, 19 Jan 2024 03:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को अयोध्या पहुंच गए हैं। अयोध्या पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन किया फिर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई।

इस दौरान सीएम योगी ने राम मंदिर परिसर का भी भ्रमण किया। सीएम योगी मंदिर परिसर के सामने बेहद खुश नजर आए और राम मंदिर बनने की खुशी छिपा नहीं सके।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन किया और आरती की।
विज्ञापन

3 of 5
ayodhya - फोटो : amar ujala
हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद सीएम योगी राम मंदिर परिसर के लिए रवाना हो गए और परिसर का भ्रमण किया।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर एसपीजी ने डेरा डाल दिया है। परिसर समेत प्रधानमंत्री के आवागमन के सभी मार्गो पर सुरक्षा व्यवस्था उन्हीं के नियंत्रण में है। इसके अलावा प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए 30,000 से अधिक जवान अलग-अलग स्थानों पर मोर्चा संभाल चुके हैं। पुलिस अधिकारियों ने इन्हें जिम्मेदारियां आवंटित करते हुए तमाम दिशा-निर्देश दिए हैं।

इस दौरान उन्होंने तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य से भी मुलाकात की। पद्म पुरस्कार से सम्मानित श्रीरामभद्राचार्य के 75वें जन्मदिवस पर अयोध्या के काशीराम कॉलोनी के पास अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 14 जनवरी से शुरू हुआ है, जो 22 जनवरी तक निरंतर चलेगा। आयोजन के छठवें दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यहां पहुंचे। आयोजन स्थल पर चल रही 1008 कुंडीय हनुमन महायज्ञ में शामिल हुए। योगी आदित्यनाथ ने आहुति देकर सुखी स्वस्थ व समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर के द्वार के बाहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें