पुलवामा में आतंकी घटना के विरोध में जहां देशभर में विरोध-प्रदर्शन और श्रद्धांजलि सभाएं हो रही हैं, वहीं लखीमपुर खीरी के 12वीं के छात्र अमन सिंह गुलाटी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने का अनूठा तरीका निकाला है। वह शहीदों का पोर्ट्रेट बना रहे हैं। अमन शनिवार शाम सात बजे से जीपीओ पार्क के कोने में अपने लक्ष्य को पूरा करने में जुटे हैं।