फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय में भिड़ गए छात्र, जमकर बवाल, तस्वीरें

Fri, 27 May 2016 02:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
गुडंबा स्थित लखनऊ यूनिवर्सिटी के न्यू कैंपस में बृहस्पतिवार रात कैंटीन की जीरॉक्स मशीन पर कोल्डड्रिंक की खाली बोतल रखने पर जमकर बवाल हुआ। कैंटीन संचालक के विरोध करने पर छात्र उससे भिड़ गए। कैंटीन संचालक ने कोल्डड्रिंक की बोतल मारकर छात्र का सिर फोड़ दिया। दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

2 of 10
कैंटीन संचालक की तरफ से भी छात्र आ गए और न्यू कैंपस रणभूमि में बदल गया। छात्रों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। कई वाहन तोड़ डाले। आगजनी की भी कोशिश की गई। सूचना पाकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे तक छात्र उपद्रव करते रहे। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

3 of 10
लॉ और मैनेजमेंट के छात्रों में हुई भिड़ंत
विवि के प्रॉक्टोरियल बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को 5.30 बजे लॉ की परीक्षा खत्म हुई थी। इसके बाद एलएलबी ऑनर्स दूसरे सेमेस्टर का छात्र अंकित कटियार अपने दोस्त नितीश तिवारी के साथ कोल्ड ड्रिंक पीने परिसर में ही बनी कैंटीन पर गया। यहां कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद अंकित ने खाली बोतल वहीं लगी जीरॉक्स मशीन पर रख दी। इस पर कैंटीन संचालक सुभाष जो कि परिसर में ही चलने वाले हॉस्टल में कर्मचारी भी है, ने उसे बोतल हटाने के लिए कहा।

4 of 10
आरोप है कि सुभाष ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया जिस पर छात्र भी भड़क उठे और विवाद होने लगा। इसके बाद सुभाष ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल उठाकर अंकित के सिर पर मार दी जिससे वह लहुलुहान हो गया। जब नितीश ने बीच-बचाव किया तो सुभाष ने उसे भी चोटिल कर दिया। तभी मामले की जानकारी पाकर वहां शिक्षक पहुंच गए और सबसे पहले दोनों छात्रों को पट्टी करवाई।
विज्ञापन

5 of 10
इसके बाद शाम करीब पौने सात बजे दोनों छात्रों और कैंटीन संचालक को सामने खड़ा कर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य बात कर रहे थे तभी लॉ के एक छात्र ने आकर सुभाष का मुंह पकड़ लिया। वहीं खड़ा सुभाष का भाई सुनील तुरंत ही परिसर में बने आईएमएस छात्रों के हॉस्टल गया और उन्हें बुला लाया। सुनील आईएमएस में चलने वाले सेल्फ फाइनेन्स कोर्स में कर्मचारी है। (कैंपस में मौजूद पुलिसकर्मी।)
विज्ञापन

6 of 10
हॉस्टल के अंदर से भी चले पत्‍थर
सुभाष और सुनील के आईएमएस छात्रों से संबंध होने के चलते वहां के छात्रों ने उनका पक्ष लेना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर लॉ और मैनेजमेंट के छात्रों में पहले विवाद हुआ जो बाद में पथराव तक पहुंच गया। मामले की जानकारी पाकर जानकीपुरम सहित कई थानों की पुलिस और चीफ प्रॉक्टर प्रो. निशि पांडेय भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने पर छात्र अपने-अपने हॉस्टल में जाकर वहीं से पथराव करने लगे। इसमें हॉस्टल के शीशे व अन्य सामान भी टूटा।
विज्ञापन

7 of 10
किसी तरह बाद में छात्रों को दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया गया। छात्रों का आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज भी किया। पथराव में एडिशनल प्रॉक्टर डॉ. विनीत सक्सेना के पैर में चोट लगने के साथ ही 5-6 छात्र भी घायल हुए। घायल छात्रों को एम्बुलेंस से इलाज के लिए भेजा गया।

8 of 10
कर्मचारी अवैध रूप से चला रहे कैंटीन
विवि में जिस कैंटीन पर मारपीट हुई उसका संचालन अवैध रूप से किया जा रहा है। खास बात तो यह है कि इस अवैध कैंटीन का संचालन कोई बाहरी नहीं बल्कि लखनऊ विश्वविद्यालय के कर्मचारी ही कर रहे हैं। (हंगामें की जानकारी पर पहुंची प्रॉक्‍टर निशी पांडेय।)

9 of 10
प्रॉक्टोरियल बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार सुभाष आईएमएस के हॉस्टल में कर्मचारी है जबकि उसका भाई सुशील आईएमएस के सेल्फ फाइनेन्स कोर्स में परमानेन्ट कर्मचारी। ऐसा नहीं कि विवि को इन दोनों भाईयों द्वारा अवैध रूप से संचालित कैंटीन की जानकारी नहीं। लेकिन इसके बावजूद कभी इन पर कार्रवाई नहीं हुई। इस कैंटीन को बंद करने के लिए पत्र को कई बार जारी हुए लेकिन कार्रवाई कभी नहीं। (घायल छात्र।)
विज्ञापन

10 of 10
इस पर लविवि की चीफ प्रॉक्टर प्रो. निशि पांडेय का कहना है कि घायल छात्रों से शिकायत ली गई है। कैंटीन का संचालन बंद करने के लिए प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने दो बार पत्र भेजा था। दोनों कर्मचारियों से उनका स्पष्टीकरण लेने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो छात्र दोषी पाए गए उन पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें