देखें नजारा जब अचानक ट्रेन में हुई टिकट चेकिंग, 100 से ज्यादा मिले बेटिकट
Thu, 26 May 2016 05:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
स्टेशन पर टिकट चेकिंग
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के पास उतरहटिया स्टेशन पर अधिकारियों ने टिकट की चेकिंग शुरू की तो अफरा-तफरी मच गई।
स्टेशन पर टिकट चेकिंग
- फोटो : amar ujala
इस दौरान 100 ज्यादा ऐसे पकड़े गए जिनके पास टिकट नहीं था। इनमें से ज्यादातर ऐसे युवा थे जो सेनाभर्ती के लिए लखनऊ आए थे।
टिकट चेकिंग करते अधिकारी
- फोटो : amar ujala
बिना टिकट पकड़े गए लोगों से जुर्माना लिया गया जो जुर्माना नहीं भर पाए उन्हें जेल भेजा गया।
टिकट चेकिंग करते अधिकारी
- फोटो : amar ujala
चेकिंग अभियान के दौरान डीआरएम एके लाहोटी, सीनियर डीसीएम अजीत सिन्हा और डीसीएम अमिताभ कुमार मौजूद रहे।
टिकट चेकिंग करते अधिकारी
- फोटो : amar ujala
ये चेकिंग जनता एक्सप्रेस, पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, सुल्तानपुर मेमो, कोटा पटना एक्सप्रेस, पदमावतत, वरुणा एक्स्प्रेस ट्रेनों में चला।
टिकट चेकिंग करते अधिकारी
- फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताकि 100 से ज्यादा लोगों ने मजिस्ट्रेट के सामने जुर्माना भरा वहीं करीब 20 लोग जुर्माना नहीं भर पाए। बिना टिकट पकड़े गए लोगों में सिपाही, व्यापारी और डेली अपडाउन करने वाले लोग भी थे।