फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: थाईलैंड से आया स्पेशल क्रिसमस ट्री, बाजारों में छाई रौनक, लोगों को लुभा रहे पैराशूट वाले सेंटा क्लॉज

Wed, 23 Dec 2020 04:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
क्रिसमस आने में दो दिन और बचे हैं। हर तरफ त्योहार की खुशियां छाई हुई हैं। घर की साज-सजावट, क्रिसमस ट्री, सेंटा समेत इससे जुड़े अन्य सामानों की खरीदारी खूब हो रही है। हालांकि इस बार स्कूल बंद होने के कारण और कोरोना के कारण बाजार में बच्चों की संख्या कम दिख रही है। माता-पिता या अभिभावक कैप से लेकर क्रिसमस ट्री तक खरीदकर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
खास बात है कि जिन घरों में ज्यादा सामान नहीं जा रहा वहां भी क्रिसमस कैप और क्रिसमस मास्क जरूर खरीदा जा रहा है। अमीनाबाद में मुन्ना डेकोरेशन मो. अफजाल बताते हैं कि इस बार थाईलैंड से आया क्रिसमस ट्री और सेंटा खास है। ज्यादा माल नहीं आ पाया है, लेकिन जो भी आया है, उसकी बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
क्रिसमस ट्री 50 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक के हैं। निशान डेकोरेशन के सिराज कहते हैं कि स्नो पाइन ट्री, सुनहरा हिरन भी बहुत पसंद किया जा रहा है। जिंगल बेल गाते, पैराशूट से उतरते सेंटा हर किसी को पसंद आ रहे हैं।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
चश्मा या हेयर बैंड, जो पसंद हो ले जाएं
चश्मा, हेयरबैंड, पेन, पेंसिल... चाहे जो ले जाएं, गिफ्ट दें या फिर घर में बच्चों को दें, सब बच्चों की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। इसी तरह जॉय स्टिक भी लाल-सफेद, सुनहरे रंगों में हैं। इसके अलावा मैजिक कैप, सेंटा कैप भी कई प्रकार की उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
ये हैं कीमतें
- ट्री- 50 रुपये से 10 हजार रुपये तक
- स्नोपाइन ट्री : 3500 रुपये  
- स्टैंडिंग सेंटा : 21 से 9 हजार तक
- म्यूजिकल सेंटा : 500 रुपये
- जॉय स्टिक : 30 से 400 रुपये तक
- सुनहरा हिरन : 900 से 8000 तक
- आई कवर : 65 रुपये
- मास्क : 10 रुपये से शुरुआत
- मेंजार झांकी : 3000 रुपये
- सेंटा कैप : 180
- स्टार : 10 रुपये से 400 रुपये तक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें