फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पड़ा मिला पैर का कटा हुआ पंजा, इलाके में फैली सनसनी, बाकी हिस्से की तलाश

Sat, 11 Nov 2017 02:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
पंजे को कब्जे में लेते पुलिस कर्मी
मड़ियांव इलाके में शनिवार की सुबह एक अज्ञात युवक का कटा हुआ पैर का पंजा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर सीओ अलीगंज और मड़ियांव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शरीर के बाकी हिस्से को आप-पास तलासने का प्रयास किया लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। फिलहाल पुलिस ने पंजे को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

2 of 4
पंजे को सील करती पुलिस
मड़ियांव क्षेत्र के ताड़ी खाना बाजार में बाबा दूध डेयरी के सामने सीतापुर रोड के डिवाइडर पर करीब 22 वर्षीय युवक के दाहिने पैर का कटा हुआ पंजा स्थानीय दुकानदारों ने देखा। पंजे से खून का रिसाव हो रहा था। जिसकी सूचना दुकानदार रामकुमार यादव ने पुलिस को दी। स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक अज्ञात युवक का पंजा किसी धारदार औजार से काटा गया प्रतीत हो रहा था। 
विज्ञापन

3 of 4
मौके पर पुलिस अधिकारी
पंजा मिलने की सूचना के करीब दो घंटे बाद पहुंची पुलिस काफी देर तक इंस्पेक्टर के आने का इंतजार करती रही। इस बीच सीओ अलीगंज एएसपी मीनाक्षी गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। लेकिन इंस्पेक्टर मड़ियांव राघवन सिंह दो घंटे बाद करीब 12 बजे मौके पर पहुंचे और एक्सीडेंट में कटा पंजा बताने लगे।
विज्ञापन

4 of 4
मौके पर पुलिस
स्थानीय लोगों के तर्क के बाद इंस्पेक्टर अपने कुतर्क से पलटे और अपने पुलिस अधिकारियों से  आसपास के अस्पतालों में पड़ताल करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें