लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में बुधवार को बाइक सवार असलहाधारी बदमाशों ने एक कारोबारी की पत्नी से चेन छीन ली। कारोबारी की पत्नी ने भी हिम्मत दिखाई और बदमाश से भिड़ गई। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई पर खुद को फंसा देख बदमाश चेन लेकर किसी तरह भाग निकले।
पीड़िता ने कृष्णानगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। कृष्णानगर के मानसनगर इलाके में कारोबारी मनोज पंजाबी रहते हैं। उनके अनुसार, सुबह उनकी पत्नी प्रीति घर से कुछ दूरी पर स्कूटी से डेरी गई थीं। दही लेकर घर पहुंची और गेट खोलने लगीं। इस बीच बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे।