फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव रेपकांड में नया मोड़, पीड़िता का चचेरा भाई लापता, सेंगर परिवार पर गायब कराने का आरोप

Mon, 16 Apr 2018 09:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
विधायक को ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
दुष्कर्म के आरोप में सीबीआई की गिरफ्त में आए विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और सह आरोपी शशि सिंह को सीबीआई की टीम सोमवार को उन्नाव के माखी में क्राइम सीन पर ले जा सकती है। वहीं पीड़िता का सामना विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और सह अभियुक्त शशि सिंह से कराया जाएगा।

पीड़िता के पिता की हत्या के आरोप में उन्नाव जेल में बंद विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सेंगर को भी सीबीआई रिमांड पर लेगी। आरोप यह भी लग रहे हैं कि पीड़िता के पिता की जेल के अंदर भी पिटाई की गई। जेल कर्मियों की भूमिका की भी जांच होगी।

विधायक से दिन में दो बार मिल सकते हैं उनके वकीलः सात दिन की रिमांड पर सीबीआई की कस्टडी में मौजूद विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिन में दो बार अपने वकील से मिलने की इजाजत न्यायालय ने दी है। यह मुलाकात सुबह दस बजे और शाम 6 बजे की जा सकती है। वहीं रविवार शाम तक विधायक के परिवार से कोई भी उनसे मिलने नहीं आया है।
विज्ञापन

2 of 5
अब पीड़िता का चचेरा भाई लापता
सीबीआई जांच के बीच पीड़िता के चाचा ने अपने बेटे के लापता होने की बात कही है। उसने कहा कि उनका चचेरा भाई तीन दिन से लापता है। उसके फोन भी बंद मिल रहे हैं। हालात से लगता है कि उसे सेंगर परिवार ने उसे गायब करवाया है।

धमकी दे रहा विधायक का भाई
पीड़िता के चाचा ने जेल के एक बंदी रक्षक का नाम लेते हुए कहा है कि बंदी रक्षक महेंद्र सिंह के मोबाइल से विधायक का भाई अतुल धमकियां दे रहा है। उसने अतुल से अपनी और परिवार की जान को खतरा बताया है।
विज्ञापन

दोषी पाए गए तो कप्तान पर भी कार्रवाई : डीजीपी

3 of 5
(बुलंदशहर)। डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि उन्नाव दुष्कर्म मामले में अगर सीबीआई जांच में एसएसपी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले में लापरवाही बरतने पर कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

डीजीपी ने कहा कि यूपी पुलिस की सिफारिश पर ही मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है। उन्नाव कांड से जुड़े सवाल पर डीजीपी ने कहा कि दलित युवती से दुष्कर्म और संदिग्ध परिस्थितियों में उसके पिता की जेल में मौत का मामला गंभीर है। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। फिलहाल सीबीआई मामले की जांच में जुटी है।

पांच दिन बाद गेस्ट हाउस में शिफ्ट हुआ पीड़ित परिवार

4 of 5
(उन्नाव)।सीबीआई टीम के बार-बार आने की अफवाहों से प्रशासन और मीडिया परेशान रही। होटल की सुरक्षा व्यवस्था चौक चौबंद रही। एक मजिसट्रेट की तैनाती रही। दोपहर लगभग ढाई बजे पुलिस ने किशोरी व उसके परिजनों को गेस्ट हाउस में शिफ्ट किया। आस-पास कड़ी सुरक्षा का भी बंदोबस्त किया गया। इससे पहले होटल में रेप पीड़िता व उसके 26 परिजनों का डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया।

मोबाइल को बनाया हथियार
(उन्नाव)। विधायक के खिलाफ किशोरी की फरियादों की अनसुनी, बार-बार तहरीर बदलने और सुलह के लिए मिलीं धमकियों से परेशान दिल्ली में रहकर कारोबार करने वाले चाचा ने न्याय पाने के लिए मोबाइल को हथियार बना लिया। अफसरों से लेकर विधायक और उनके भाई से हुई हर फोन काल की रिकार्डिंग को सुरक्षित रखा। व्हाट्सएप, ट्वीटर और फेसबुक के जरिए अपनी बात अफसरों व मीडिया तक पहुंचाई। इसके चलते ही विधायक पर मुकदमा दर्ज हुआ। सीबीआई ने भी काल रिकार्डिंग की कॉपी कब्जे में ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक और डॉक्टरों के बीच कनेक्शन की तलाश

5 of 5
न्यायिक हिरासत में बंदी की मौत (किशोरी के पिता) के मामले की पड़ताल में सीबीआई ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों और विधायक या उनके नजदीकी के बीच कनेक्शन तलाशने शुरू कर दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक बंदी को जेल भेजते वक्त मेडिकल में गंभीर चोटों को नजरअंदाज करने के साथ ही जेल में तबीयत खराब होने के दौरान जेल में और बाद में जिला अस्पताल में उपचार करने वाले डॉक्टरों के मोबाइल नंबर लेकर सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है।

सीबीआई को शक है कि बंदी की मौत के मामले में लापरवाह पाए गए डॉक्टरों ने विधायक के दबाव में काम किया। हो सकता है कि इसके लिए विधायक की डॉक्टरों से फोन पर बातचीत भी हुई हो। सीएमओ कार्यालय का एक बाबू भी सीबीआई के रडार पर है। सभी के मोबाइल फोन की काल डिटेल खंगाली जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें