कृष्णानगर में व्यापारी के बेटे (16) हर्ष की गुरुवार सुबह औरांगाबाद में दोस्त के कमरे में लाश मिली है। किसी ने हर्ष की गला रेतकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
एक और सनसनीखेज हत्या से दहली राजधानी
2 of 8
हर्ष कई दिनों से लापता था। पुलिस थाने में हर्ष की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। हर्ष के पिता की एसएसडी मेडिकल शॉप है। हर्ष की संदिग्ध अवस्था में हुई इस मौत ने सभी को चौंका दिया है।
विज्ञापन
एक और सनसनीखेज हत्या से दहली राजधानी
3 of 8
आशियाना क्षेत्र में मिले हर्ष के शव को देखकर व्यापारियों आक्रोशित हो गए हैं। इस हत्या को लेकर आक्रोशित व्यापारी आलमबाग की सर्राफा चौकी पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
एक और सनसनीखेज हत्या से दहली राजधानी
4 of 8
हर्ष की दर्दनाक मौत और शव मिलने के बाद शहर के व्यापारियों ने आलमबाग की सर्राफा चौकी पर हंगामा मचा दिया है।
विज्ञापन
एक और सनसनीखेज हत्या से दहली राजधानी
5 of 8
व्यापारियों के इस प्रदर्शन से शहर में सुबह से जाम लग गया है। व्यापारियों में हर्ष की हत्या को लेकर खासा रोष नजर आ रहा है।
विज्ञापन
एक और सनसनीखेज हत्या से दहली राजधानी
6 of 8
व्यापारियों ने लखनऊ-कानपुर हाइवे जाम कर दिया है। परिजनों और व्यापारियों का कहना है कि एक करोड़ की फिरौती नहीं देने की वजह से उसकी हत्या की गई है, जबकि पुलिस मुकदमा दर्ज करने के लिए पैसे मांग रही थी।
विज्ञापन
एक और सनसनीखेज हत्या से दहली राजधानी
7 of 8
आलमबाग निवासी दवा व्यापारी सदानंद मंगलानी की राम नगर में एसएसडी मेडिकल नाम से मेडिकल स्टोर है। उनका बेटा हर्ष आलमबाग के ही एक प्राइवेट स्कूल में नवीं क्लास का छात्र था। सोमवार को वह कोचिंग जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटा।
व्यापारियो का आरोप है कि यदि पुलिस वक्त रहते सक्रिय होती, तो आज हर्ष जिंदा होता। साथ ही आरोपियों को पकड़ लिया जाता, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने में कोताही बरती।