फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊवासियों के लिए खुशखबरी, गृहमंत्री जल्द देंगे ये सौगातें

Tue, 13 Mar 2018 04:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : डेंमो
चारबाग रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटरों, लिफ्ट व उतरेटिया रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज समेत कई सौगातें 18 मार्च को लखनऊवासियों को मिलेंगी। ये तोहफे गृहमंत्री व लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह व रेलमंत्री पीयूष गोयल देंगे।
विज्ञापन

2 of 7
रेलमंत्री पीयूष गोयल - फोटो : डेंमो
18 मार्च को रेलमंत्री लखनऊ आ रहे हैं। वह चारबाग स्टेशन पर लगाए गए दो एस्केलेटरों व एक लिफ्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके अतिरिक्त स्टेशन पर लगाए गए हेरिटेज मीटरगेज इंजन का भी फीता काटेंगे।
विज्ञापन

3 of 7
चारबाग स्टेशन पर चल रहा कार्य - फोटो : अमर उजाला
गांधी उद्यान में खड़ा भाप इंजन 1963 में बना था। जो 56 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम था। लखनऊ-कानपुर रेलखण्ड पर अमौसी, हरौनी व अजगैन स्टेशनों पर नवनिर्मित इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग व्यवस्था का लोकार्पण करेंगे।

4 of 7
चारबाग स्टेशन पर चल रहा काम - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ उतरेटिया में नवनिर्मित फुटओवर ब्रिज व मल्हौर स्टेशन पर सड़क उपरिगामी पुल का निर्माण और आलमनगर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 
विज्ञापन

5 of 7
लिफ्ट - फोटो : अमर उजाला
साथ ही मल्हौर रेलवे स्टेशन पर लम्बे अरसे से अटके सड़क उपरिगामी पुल के निर्माण का भी शिलान्यास होगा। इस पुल की मरम्मत के लिए 9.80 करोड़ रुपये दिए गए हैं 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : डेमो
स्टेशन पर गंदगी की तो 500 रुपये जुर्माना
रेलवे स्टेशनों पर गंदगी करने वाले सावधान हो जाएं। ऐसा करने पर उन्हें पांच सौ रुपये तक का जुर्माना देना पड़ेगा। इस बाबत रेलवे बोर्ड केनिर्देश पर उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे के कॉमर्शियल विभाग की ओर से चेकिंग स्टॉफ व अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेमो - फोटो : डेंमो
गंदगी फैलाने वाले पैसेंजरों से अभी तक रेलवे 100 रुपये तक जुर्माना वसूल रहा था। अब 500 रुपये तक जुर्माना वसूल किया जाएगा। इस बाबत पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने सभी टिकट चेकिंग स्टॉफ  व अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें