लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में बृहस्पतिवार दोपहर अलकनंदा अपार्टमेंट के गेट पर बीटेक छात्र प्रशांत सिंह की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने लखीमपुर खीरी निवासी बसपा के पूर्व विधायक शमशेर बहादुर सिंह के बेटे अमन बहादुर को गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अमन बहादुर सिंह बीबीडी से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है और मुख्य आरोपी अर्पण शुक्ला उर्फ टाइगर का साथी है। अर्पण के साथ ही छह अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
अलकनंदा अर्पाटमेंट में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि अमन बहादुर को सीसीटीवी फुटेज और प्रशांत के साथियों के बयानों के आधार पर पकड़ा गया था। पूछताछ में उसने हत्या के बारे में जानकारी होने की बात कुबूल की। उसने बताया कि बुधवार आधी रात को बाराबंकी के सफेदाबाद स्थित कालिका हट रेस्टोरेंट में आलोक यादव की बर्थडे पार्टी में प्रशांत और बीबीडी से बीटेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे अर्पण शुक्ला उर्फ टाइगर के बीच जूनियर-सीनियर की लड़ाई में मारपीट हुई थी। अर्पण ने बदला लेने की धमकी दी थी। इसके बाद उसने प्रशांत पर हमले की साजिश रची और अमन बहादुर व अन्य लड़कों को साथ में लेकर उसकी तलाश करने लगा।
विज्ञापन
3 of 6
मर्डर
- फोटो : amar ujala
अमन को थी झगड़े और प्रशांत पर हमले की जानकारी
पुलिस ने बताया कि अमन को प्रशांत और अर्पण के बीच हुए झगड़े व प्रशांत पर हमले के बारे में जानकारी थी। उसे हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हत्या के वक्त अर्पण के साथ रहे विमल सिंह, अब्दुल गनी खान, अंजनी यादव, अभिषेक पांडेय और हार्दिक की तलाश की जा रही है। विमल सिंह के पिता हाईकोर्ट में वकील हैं।
4 of 6
मर्डर
- फोटो : amar ujala
आरोपियों पर रासुका के तहत भी होगी कार्रवाई
पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि बीटेक छात्र की हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। दुस्साहसिक हत्याकांड से अपार्टमेंट के लोगों में दहशत फैल गई थी और लोक व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई थी।
विज्ञापन
5 of 6
मर्डर
- फोटो : amar ujala
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट : पंक्चर हो गया था हृदय
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में प्रशांत के शरीर पर चाकू से दो चोटें लगने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने उस पर चाकू चलाया जिसमें से पहला वार बायें हाथ पर लगा जबकि दूसरा सीने पर लगा। सीने पर लगे वार से हृदय पंक्चर हो गया और तेजी से खून बहने लगा।
हत्या के बाद अमन ने पिता को किया था फोन
पुलिस ने अमन बहादुर सिंह के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई तो पता चला कि बुधवार रात बर्थडे पाटी में झगड़े से प्रशांत की हत्या के एक घंटे बाद तक उसकी अर्पण शुक्ला उर्फ टाइगर व अन्य लोगों से कई बार बातचीत हुई। प्रशांत की हत्या के बाद उसने अपने पिता व पूर्व विधायक को भी फोन किया था। पुलिस का मानना है कि अमन बहादुर ही प्रशांत की हत्या का मास्टरमाइंड है। पुलिस ने जानकीपुरम स्थित पूर्व विधायक के घर पर दबिश दी लेकिन अमन वहां नहीं मिला। पुलिस ने उसके पिता व अन्य परिवारीजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब अमन का पता लगा और उसे दबोचा गया।