फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: काशी-महाकाल एक्सप्रेस का ढोल नगाड़े से हुआ स्वागत, भोले बाबा वाली सीट का रहा क्रेज, तस्वीरें

Fri, 21 Feb 2020 12:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
काशी महाकाल एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी से इंदौर के लिए शुरू हुई काशी महाकाल एक्सप्रेस गुरुवार को जब पहली बार चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची तो उसका स्वागत हर-हर महादेव, जय महाकाल व बम भोले के जयकारों और ढोल-नगाड़ों से किया गया। अपनी पहली यात्रा में ही ट्रेन फुल रही और समय से पहले स्टेशन पहुंच गई। महाशिवरात्रि पर उज्जैन महाकाल जाने वाले यात्रियों के लिए गुरुवार का दिन काफी खास रहा। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम आईआरसीटीसी की ओर से देश की तीसरी कॉर्पोरेट ट्रेन काशी महाकाल एक्सप्रेस का कॉमर्शियल रन गुरुवार से शुरू हुआ। जबकि गत 16 फरवरी को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन का शुभारंभ किया था।
 
विज्ञापन

2 of 8
चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहली बार पहुंची काशी-महाकाल एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को वाराणसी इंदौर काशी महाकाल एक्सप्रेस वाराणसी से आठ मिनट देरी से छूटी और सुल्तानपुर के रास्ते समय से पहले ही शाम 6.57 बजे चारबाग पहुंच गई। महज चार घंटे में ही ट्रेन ने वाराणसी से 283 किमी की दूरी पूरी कर ली। बता दें कि ट्रेन हफ्ते में दो दिन मंगलवार व  गुरुवार को लखनऊ के रास्ते रवाना होगी, जबकि रविवार को इलाहाबाद-कानपुर रूट से चलाई जाएगी। पूरी ट्रेन थर्ड एसी बोगियों की है। ट्रेन शुक्रवार सुबह यात्रियों को उज्जैन पहुंचाएगी।
विज्ञापन

3 of 8
काशी महाकाल एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
पहला सफर मुनाफे का रहा
महाकाल एक्सप्रेस का पहला सफर मुनाफे का रहा। इसकी सारी सीटें फुल रहीं। ऐसे में आईआरसीटीसी के चीफ  रीजनल मैनेजर अश्विनी श्रीवास्तव ने ट्रेन के सफल होने का दावा किया है। नौ बोगियों वाली ट्रेन में सिर्फ थर्ड एसी है। इसकी क्षमता 648 सीटों की है और पहले दिन 759 लोगों ने टिकट बुक किए। इसमें वाराणसी से 361, सुल्तानपुर से 29, लखनऊ से 178, कानपुर से 115, उज्जैन से दो और झांसी से 15 यात्रियों ने टिकट बुक कराए।

4 of 8
काशी महाकाल एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
खोला गया करंट काउंटर
यात्रियों की सुविधा के लिए आईआरसीटीसी की ओर से चारबाग रेलवे स्टेशन के जनरल टिकट घर की ओर पूछताछ काउंटर के पास करंट काउंटर भी खोला गया। जहां से चार्ट बनने के बाद से लेकर ट्रेन छूटने के पांच मिनट पहले तक टिकट की सुविधा मिलेगी।

 
विज्ञापन

5 of 8
काशी महाकाल एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
भोले बाबा वाली सीट का रहा क्रेज
ट्रेन की बोगी संख्या बी-5 में 64 नंबर सीट गत16 फरवरी को ट्रेन की औपचारिक शुरुआत पर भगवान भोलेनाथ के लिए अस्थायी रूप से रिजर्व की गई, जहां मंदिर भी बनाया गया था। यात्रियों में इस सीट को लेकर खासा क्रेज देखने को मिला। हालांकि जानकारों के मुताबिक अब ट्रेन के रसोईयान में महादेव स्थायी रूप से विराजेंगे। आईआरसीटीसी अधिकारियों ने यह भी बताया कि ट्रेन में फिलहाल शाकाहारी खाने की व्यवस्था होगी। यात्रियों की मांग पर नॉनवेज भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 8
मधु और शशिकला - फोटो : अमर उजाला
यात्री बोले- तीर्थयात्रियों की पसंदीदा ट्रेन होगी
काशी महाकाल एक्सप्रेस तीर्थयात्रियों के लिए काफी राहतकारी साबित होगी। पहली यात्रा अच्छी रही। सुविधाएं भी खास हैं। सीटें काफी आरामदायक हैं। - शशिकला

महाशिवरात्रि पर उज्जैन महाकालेश्वर जाने के लिए सवार हुई हूं। पूरी उम्मीद है कि ट्रेन तय समय पर उज्जैन पहुंचा देगी, जिसके बाद भोलेनाथ के दर्शन कर सकूंगी। - मधु

 
विज्ञापन

7 of 8
जसवंत सिंह, अम्बरेश सिंह - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन थर्ड एसी बोगियों वाली है। किराया थोड़ा सा महंगा है, लेकिन आईआरसीटीसी की ओर से सुविधाओं को यूं ही बरकरार रखा गया तो यह ट्रेन सफल साबित होगी। -जसवंत सिंह

ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए यह ट्रेन काफी लाभदायक है। काशी विश्वनाथ, उज्जैन में महाकालेश्वर व पास में ही ममलेश्वर, ओंकारेश्वर के दर्शन आसानी से हो सकेंगे। - अम्बरेश ओझा
 
विज्ञापन

8 of 8
काशी महाकाल एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
सुविधाओं का रखा है विशेष ख्याल
काशी महाकाल एक्सप्रेस में यात्री सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा गया है। सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। साइड लोअर बर्थ को आरामदायक बनाया गया है। ऊपरी बर्थ पर चढ़ने के लिए अच्छी गुणवत्ता की सीढ़ियां व बोगी में डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं। बेबी शीट का भी इंतजाम किया गया है। ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए यह सर्वोत्तम ट्रेन साबित होगी। - अश्विनी श्रीवास्तव, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें