फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को मार घरवालों को किया फोन, मार दिया, लाश उठा लो

विज्ञापन
1 of 8
लिव इन में साथ रह रही प्रेमिका की उसी के प्रेमी ने हत्या कर दी। प्रेमी ने हत्या करने के बाद उसके घरवालों को भी फोन करके इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रेमिका को मार घरवालों को किया फोन, मार दिया, लाश उठा लो

2 of 8
20 फरवरी को लापता हुई हैलट नर्सिंग कॉलेज की छात्रा निशा शुक्ला(24) की हत्या कर दी गई। उसका शव लोहारन भट्ठा के एक मकान में पड़ा मिला।
विज्ञापन

प्रेमिका को मार घरवालों को किया फोन, मार दिया, लाश उठा लो

3 of 8
कमरे से बदबू आने पर मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़ा तो बिस्तर पर लाश पड़ी थी। युवती का गला किसी धारदार हथियार से काटा गया था। सिर पर चोट के निशान थे। वारदात के बाद कमरे का किरायेदार आरोपी हिस्ट्रीशीटर अशोक शर्मा फरार है।

प्रेमिका को मार घरवालों को किया फोन, मार दिया, लाश उठा लो

4 of 8
पड़ोसियों के अनुसार दोनों लिव इन में रह रहे थे। पुलिस उसे ट्रेस करने में जुटी है। बिल्हौर के त्रिवेणी गंज निवासी विद्यासागर शुक्ला की बेटी निशा शुक्ला हैलट से नर्सिंग (जीएनएम) का कोर्स कर रही थी। वह फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। कॉलेज के ही हॉस्टल में रहती थी।
विज्ञापन

प्रेमिका को मार घरवालों को किया फोन, मार दिया, लाश उठा लो

5 of 8
भाई विवेक शुक्ला ने बताया कि सोमवार को उसके पास बिल्हौर के चौहड्डा निवासी हिस्ट्रीशीटर अशोक शर्मा का फोन आया था कि उसने निशा की हत्या कर लाश, लोहारन भट्ठा के एक कमरे में फेंक दी है। विवेक की सूचना पर स्वरूपनगर सीओ आतिश कुमार ने लोहारन भट्ठा में सर्च अभियान चलाया था।
विज्ञापन

प्रेमिका को मार घरवालों को किया फोन, मार दिया, लाश उठा लो

6 of 8
विवेक ने पुलिस को बताया था कि अशोक, लोहारन भट्ठे के किसी ऊषा के मकान में रहता है। पुलिस किसी दूसरी ऊषा के मकान में पहुंच गई थी।मंगलवार को काकादेव थाना के लोहारन भट्ठा में ऊषा साहू की बेटी ने किराएदार अशोक के कमरे से बदबू आने की शिकायत की। शक होने पर पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने ताला तोड़ा तो अंदर निशा की लाश बेड पर पड़ी थी।
विज्ञापन

प्रेमिका को मार घरवालों को किया फोन, मार दिया, लाश उठा लो

7 of 8
निशा की मां और भाई ने सोमवार को ही पुलिस को बताया था कि अशोक ने उन्‍हें फोन कर कहा था बेटी की हत्या कर दी है, लाश उठा ले जाओ। इस पर पुलिस लोहारन भट्ठा पहुंची लेकिन शव तलाश नहीं पाई।
विज्ञापन

प्रेमिका को मार घरवालों को किया फोन, मार दिया, लाश उठा लो

8 of 8
परिवार वालों का कहना है कि पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया ही नहीं। फौरी जांच कर लौट गई। उसी समय पुलिस सक्रिय हो जाती तो मोबाइल की लोकेशन से आरोपी को भी पकड़ा जा सकता था। लाश में कीड़े पड़ चुके थे, फोरेंसिक टीम के अनुसार लाश कम से कम तीन दिन पुरानी थी। फोरेंसिक विशेषज्ञों के मुताबिक मौत के 72 घंटे बाद लाश में कीड़े पड़ने लगते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें