फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: आरोपी युवा गरीब परिवारों के, ऐसे हैं घरेलू हालात, यूपी पुलिस पहुंची, तस्वीरें

Sun, 13 Oct 2024 05:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
विज्ञापन
1 of 6
आरोपी शिवा का घर व उसके परिजन। - फोटो : amar ujala
मुंबई में एनसीपी के शरद पवार गुट के नेता व पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में बहराइच के कैसरगंज कोतवाली के गंडारा गांव निवासी दो युवकों धर्मराज व शिवा का नाम सामने आया है। धर्मराज को जहां मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं फरार शिवा गौतम की तलाश कर रही है। 

दोनों ही युवा सामान्य गरीब परिवार से हैं और पुलिस के मुताबिक इनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। पुलिस इनके घर के पुरुषों को थाने ले जाकर पूंछतांछ कर रही है। सुबह घटना में बेटों के शामिल होने के की खबर मिलने के बाद से दोनों परिवार सदमें में हैं और इनकी माताओं का रो-रोकर बुरा हाल है। यूपी पुलिस के लोग उनके घर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

2 of 6
आरोपी शिवा के परिजन। - फोटो : amar ujala
छह भाई बहनों पर दूसरे नंबर पर है शिवा, परिवार की थी जिम्मेदारी
मुंबई के बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में फरार चल रहा शिवा गौतम छह भाई बहनों में सबसे दूसरे नंबर पर था। उससे बड़ी उसकी बहन पूजा(24) है, जिसका विवाह हो चुका है। इसके बाद सभी भाई बहनों से शिवा(20) बड़ा है और पिता बालकिशुन उर्फ ननकुन्ने के बाद परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी उसकी थी। बालकिशुन मजदूरी करते हैं। पूजा और शिवा के बाद उसके घर में पार्वती (17), सत्यम (15), सुंदरम (11) व दुर्गा (09) हैं।

विज्ञापन

3 of 6
आरोपी धर्मराज की मां कुसुमा और शिवा गौतम की मां व अन्य भाई बहन - फोटो : amar ujala
पांच भाईयों में सबसे छोटा है धर्मराज, मजदूरी है जीवन का आधार
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल दूसरे आरोपी धर्मराज कश्यप की माली हालत भी खराब है। पिता राधेश्याम मछली बेंचकर परिवार चलाते थे, लेकिन आंखों से कम दिखने के चलते वह भी बंद है। धर्मराज के बड़े भाई शिवाजीन (31), सुखराम (29) व गोली (26) की शादी हो चुकी है और तीनों मां बाप से अलग रहते हैं। वहीं अनुराग (24) व धर्मराज (21) की अभी शादी नहीं हुई है और दोनो मां बाप के साथ रहते हैं। परिवार मुख्य रुप से मजदूरी करता है।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
तीन साल पहले गया था मुंबई, करता था कबाड़ का काम
शिवा गौतम की मां सुमन ने फफकते हुए बताया कि घर में गरीबी थी, इस लिए तीन साल पहले शिवा पुणे गया था। वहां हरीश नाम के लड़के साथ कबाड़ का काम करता था। होली में घर आया था और उसके बाद घर नहीं आया है। लगभग 8-9 दिन पहले फोन आया था और उसके बाद से फोन भी नहीं आया। 3000 रुपये भेजे थे।
विज्ञापन

5 of 6
धर्मराज के घर के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : amar ujala
दो माह पहले पहली बार गया था धर्मराज मुंबई
धर्मराज की मां कुसुमा ने बताया कि धर्मराज यहीं रहकर मजदूरी करता था। लेकिन दो माह पहले वह मजदूरी करने मुंबई चला गया। मुंबई जाने के बाद से उसने कोई फोन नहीं किया। मां ने रोते हुए बताया कि धर्मराज ऐसा नहीं बहुत सीधा है। पता नहीं कैसे गलत संगत में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धर्मराज के घर में मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
नहीं है कोई आपराधिक इतिहास, पूछताछ में जुटी पुलिस
घटना में शामिल धर्मराज व शिवा गौतम का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि दोनो के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। दोनों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें