यहां देखें कैसे की गई यूपी में मतगणना की तैयारी, तस्वीरें
Fri, 10 Mar 2017 11:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
यूपी चुनाव के नतीजे 11 मार्च को घोषित कर दिए जाएंगे। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
राजधानी लखनऊ के रमाबाई रैली स्थल में मत पेटियां लाई जा चुकी हैं, जिन्हें कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।
सुरक्षा की ब्रीफिंग करती लखनऊ की एसएसपी मंजिल सैनी।
मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।
काउंटिंग सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी।
यूपी में सात चरणों में मतदान हो चुका है। अंतिम चरण का मतदान 8 मार्च को हुआ था।
सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी्।
शनिवार 11 बजे तक सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।
मतगणना में किसी भी तरह की मुश्किल को रोकने के लिए भारी सुरक्षा का प्रबंध किया गया है।