भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने सोमवार से शुक्रिया मोदी भाई जान अभियान प्रारंभ कर दिया। इस अभियान के तहत लखनऊ में पहली जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने भाग लिया। जनसभा में भाजपा ने मोदी सरकार में मुस्लिम समाज के लिए किए गए कार्यों के बारे में जानकारी। इस दौरान मंच से न दूरी है, न खाई है, मोदी हमारा भाई है... के नारे भी लगे।
हर जिले में इस अभियान के तहत सभाएं होंगी। अभियान में केंद्र सरकार की उन योजनाओं के बारे में बताया जाएगा, जिनसे मुस्लिमों को खास लाभ हुआ है।