यूपी पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुका है। रविवार को असम में भाजपा की जीत के सूत्रधार डॉ. महेंद्र सिंह जब यूपी आए तो उनका जोरदार स्वागत हुआ। उनके आगमन से ही भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हो गए। चारबाग से भाजपा कार्यालय तक रोड शो हुआ। महेंद्र ने असम में भाजपा की सरकार बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उम्मीद की जा रही है कि यूपी विधानसभा के लिए भी उन्हें बड़ी भूमिका दी जाएगी। सूबे में प्रधानमंत्री मोदी की रैली के बाद से ही चुनावी माहौल बन चुका है।