फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचतत्व में विलीन हुए भाजपा विधायक लोकेंद्र सिंह, मुख्यमंत्री योगी आज देंगे श्रद्घांजलि

Fri, 23 Feb 2018 12:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
विधायक लोकेंद्र सिंह - फोटो : amar ujala
विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान को बिजनौर के उनके गांव आलमपुरी में बृहस्पतिवार को अंतिम विदाई दी गई। उनकी शवयात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर आंख नम थी। ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, लोकेंद्र भैया तुम्हारा नाम रहेगा’ के नारे उनकी शवयात्रा के दौरान लगते रहे। शवयात्रा में सूबे के कई मंत्री, विधायक, सांसदों व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विधायक का अंतिम संस्कार उनके घर के पास खरीदी गई प्लॉट में किया गया। बड़े पुत्र तेजस्व ने उन्हें मुखाग्नि दी।

विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके घर के प्रांगण में बृहस्पतिवार को करीब साढ़े 11 बजे तक रखा रहा। अंतिम दर्शन के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना भी पहुंचे। उन्होंने अंतिम दर्शन करने के दौरान विधायक के शव पर पुष्प चढ़ाकर उनके पिता महेशचंद व भाई सीपी सिंह को सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बिजनौर के ग्राम आलमपुर पहुंचकर दिवंगत विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान के शोक संतप्त परिवारीजनों से भेंट कर सांत्वना देंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। गौरतलब है, बिजनौर के नूरपुर से विधायक लोकेंद्र चौहान की बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन

2 of 5
लोकेंद्र सिंह - फोटो : amar ujala
अंतिम यात्रा में पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय।
विज्ञापन

3 of 5
अंतिम यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता समेत कई बड़े नेता हुए शामिल।

4 of 5
अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
‘जो कहते हैं बहुत तंग करते हैं हम वही हमारी एक शरारत को तरसेंगे...’
जिस दिन बंद कर लीं हमने आंखें, कई आंखों से उस दिन आंसू बरसेंगे, जो कहते हैं के बहुत तंग करते हैं हम, वही हमारी एक शरारत को तरसेंगे...यह शेर बिजनौर के नूरपुर से भाजपा विधायक लोकेंद्र सिंह ने 6 फरवरी 2018 को अपने कुछ खास मित्रों और करीबियों को व्हाट्स एप पर पोस्ट किया था। इसमें पुलिस इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्र भी शामिल हैं।

इसे संयोग ही कहेंगे कि शेर में जो पंक्ति हैं, कुछ वैसा ही घटित हो गया। सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। जब प्रभारी निरीक्षक को इस हादसे की जानकारी मिली तो उन्हें असहनीय पीड़ा हुई है। उन्होंने अपने फेसबुक एकाउंट पर भाजपा विधायक द्वारा किया व्हाट्सएप मैसेज का स्क्रीन शाट पोस्ट करते हुए अपनी पीड़ा को शब्दों के जरिये बयां भी किया है।

लोकेंद्र सिंह की लखनऊ में हो रही यूपी इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने के लिए जाते वक्त सीतापुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। अब सिर्फ उनकी यादें हैं। उन्हीं यादों को नखासा के थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्र अपने दिल में संजोए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें