मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की बंपर जीत से उत्साहित पार्टी कार्यकर्ता जश्न में डूब गए हैं। लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने दिवाली मनाई। जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा की बड़ी जीत ने साबित कर दिया गया है कि 2024 में एक बार फिर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। 2024 में भाजपा की जीत तय हो गई है।
हालांकि, तेलंगाना में कांग्रेस को रुझानों में बहुमत प्राप्त हो रहा है लेकिन मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।