फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूबसूरती की वजह से लाखों में बिकता है यह बकरा

Sat, 10 Sep 2016 03:18 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
बकरों से सजा बाजार - फोटो : amar ujala
 ईद-उल-अजहा यानी बकरीद पर कुर्बानी के लिए राजधानी में सजे बकरा बाजार में एक लाख 10 हजार रुपये कीमत की खूबसूरत जोड़ी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं, तोता परी नस्ल का 80 हजार रुपये का बकरा भी मंडी की शान बना हुआ है। इसके अलावा सात से 12 हजार रुपये कीमत के बकरों की मांग अभी बरकरार है।  
विज्ञापन

2 of 7
बकरीद - फोटो : amar ujala
ईद-उल-अजहा 13 सितंबर को मनाया जाएगा। बकरीद पर कुर्बानी के लिए तमाम नस्ल और कीमत के बकरों से बाजार सज चुका है। मंडी में बकरों के वजन और खूबसूरती से उनके दाम भी तय हो रहे हैं। मंडी में इस समय 14 हजार से सवा लाख तक के बकरे मौजूद है। 
विज्ञापन

3 of 7
बकरीद - फोटो : amar ujala
औसत दर्जे का बकरा 9 से 20 हजार रुपये का है। इस बार बकरा मंडी नींबू पार्क से स्थानांतरित होकर घैला पुल कर दी गई है। मंडी के ठेकेदार असलम के मुताबिक मंडी शहर से थोड़ा दूर होने की वजह से बकरों के शौकीन अभी यहां तक नहीं पहुंचे हैं। वहीं दूरदराज के जिलों से आने वाले व्यापारी भी इस बार काफी कम आएं हैं।
 

4 of 7
बकरीद - फोटो : amar ujala
बकरा मंडी में व्यापारी मोहम्मद फरहान खान के पास तोता परी नस्ल का बकरा 80 हजार रुपये में मौजूद है। अपनी ऊंची कद काठी होने की वजह से इस बकरे की शान लोगों को बरबस ही अपनी ओर खींच रही है। उन्होंने बताया कि एक खरीदार ने इसके 60 हजार रुपये लगा दिए, लेकिन 80 हजार रुपये से कम पर नही बेचना है। 
विज्ञापन

5 of 7
बकरीद - फोटो : amar ujala
वहीं, उनके पास अलवर नस्ल के दूधिया सफेद बकरों की खूबसूरत जोड़ी मौजूद है, जिसकी कीमत उन्होंने 1.10 लाख रुपये तय की है। खासियत पूछने पर बोले की साहब बकरीद में बकरों की खूबसूरती से कीमत तय होती है। वो बताते है कि बरबरी नस्ल के बकरे की जोड़ी भी 1.10 लाख में मौजूद है, जिसके 70 हजार रुपये लग चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 7
बकरीद - फोटो : amar ujala
सिधौली के व्यापारी मोहम्मद रईस के पास अजमेरी नस्ल का ऊंचा बकरा 45 हजार रुपये कीमत का है। उनका कहना है कि इसके 30 हजार रुपये लग चुके हैं अभी शौकीनों का इंतजार है। दरगाह हजरत अब्बास निवासी व्यापारी सलमान के पास भी अलवर और बरबरी नस्ल के खूबसूरत बकरों की जोड़ियां लोगों को खींच रही हैं। वो बताते हैं कि अलवर नस्ल की सफेद जोड़ी के दाम 70 हजार रुपये हैं, जिसके 55 हजार रुपये लग चुके है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बकरीद - फोटो : amar ujala
वहीं, लाल चित्तीदार बरबरी नस्ल के बकरे की जोड़ी की कीमत 80 हजार रुपये है, जिसके 60 हजार रुपये लग चुके हैं। दुबग्गा के व्यापारी राजू के मुताबिक मंडी में अजमेरी, अलवर, बतीसी और बरबरी नस्ल के बकरों की काफी पूछ है, लेकिन दाम ज्यादा होने की वजह से अभी खरीददारी नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि देसी बकरे 7 से 20 हजार रुपये तक के बाजार में मौजूद हैं। वहीं भेड़ भी 10 से 12 हजार रुपये में बिक रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें