फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चहका बाजार: नवरात्र में बढ़े 60 फीसदी खरीदार, लोग जमकर खरीद रहे गहने, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक आइटम

Thu, 14 Oct 2021 01:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
शारदीय नवरात्र में बाजार चमक गया है। पिछले साल के शारदीय नवरात्र के मुकाबले इस नवरात्र में औसतन 60 फीसदी से अधिक खरीदार बढ़ गए हैं। इनमें कपड़ा और इलेक्ट्रॉनिक आइटम का कारोबार तो पहले से दोगुना हो चुका है, सराफा व रेडीमेड कपड़े के खरीदार 30 फीसदी बढ़े हैं। बाजार में रौनक आने से कारोबारी भी उत्साहित हैं। खरीदार कोरोना महामारी को भूल कर गहना, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, वाहन की बुकिंग व खरीदारी कर रहे हैं। इसकी वजह करवा चौथ, दिवाली, छठ पूजा पर्व के साथ ही 22 नवंबर से शुरू होने वाली लगन है।

त्योहार व सहालग का संयोग
लखनऊ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र नाथ रस्तोगी ‘लल्लू भइया’ ने बताया कि त्योहार, सहालग का संयोग होने से गहनों की सेल बढ़ी है। महिलाएं करवा चौथ के लिए सोने के मंगलसूत्र, चेन, झुमकी, डायमंड रिंग, चांदी की पायल, बिछिया और शादी के परिवार हाथ, कान, गले के सेट वाले गहने खरीद रहे हैं। इससे पिछले साल के मुकाबले इस बार 30 फीसदी कारोबार बढ़ा है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : istock
सिर्फ सहालग के बिक रहे कपड़े
उत्तर प्रदेश कपड़ा एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक मोतियानी ने बताया कि जब से नवरात्र की शुरुआत हुई, खरीदार पहले से 100 फीसदी तक बढ़ गए हैं। हालांकि सिर्फ सहालग के कीमती कपड़े शेरवानी, सूट, कुर्ता पायजामा, सदरी, लहंगा, बनारसी साड़ी एवं गिफ्ट के रूप में दिए जाने वाले पैंट-शर्ट पीस साड़ियों की ही सेल हो रही है। भूतनाथ मार्केट के कारोबारी उत्तम कपूर ने बताया कि जिन परिवार में नवंबर में ही शादियां वह जमकर कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं।

एक साथ बुकिंग व खरीदारी
नाका व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतपाल सिंह मीत भी दोगुने ग्राहकों के आने से उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि खरीदार एसी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, एलईडी व पावर स्पीकर की बुकिंग के साथ खरीदारी कर घर ले जा रहे हैं। ये अलग बात कि कीमती आइटम के खरीदार कम हैं। औसत कीमत वाले आइटम के ग्राहक खूब हैं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : istock
इनकी मांग ज्यादा
आइटम -- कीमत
एसी -- 22 से 25 हजार
एलईडी -- 10 से 20 हजार
फ्रिज  -- 14 से 25 हजार
वॉशिंग मशीन -- 11 से 16 हजार
पावर स्पीकर -- 4 से 20 हजार

रेडीमेड में 30 फीसदी इजाफा
भूतनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष व रेडीमेड कपड़ों के कारोबारी देवेंद्र गुप्ता का कहना कि सेल में 30 फीसदी का इजाफा हुआ है। खरीदार त्योहार और सहालग के लिए बच्चों के कपड़े खूब खरीद रहे हैं।

4 of 5
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
30 फीसदी वाहनों की मांग
इस शारदीय नवरात्र में दोपहिया वाहन से लेकर महंगी कार बीएमडब्ल्यू तक में 30 फीसदी तक मांग बढ़ी है, लेकिन कंपनियों का प्रोडक्शन कम होने के कारण इस मांग को पूरा नहीं किया जा पा रहा है। ऑटोमोबाइल शोरूम में भी ग्राहकों का रुझान देखकर सभी गदगद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixabay
किस ट्रेड में कितनी बढ़त
30 फीसदी सराफा
100 फीसदी कपड़ा
100 फीसदी इलेक्ट्रॉनिक आइटम
30 फीसदी रेडीमेड
25 फीसदी ऑटोमोबाइल्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें