लखनऊ के शहीद पथ पर शनिवार रात 12.45 बजे गलत दिशा में दौड़ रहे मिनी ट्रक की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हुई। इसके साथ ही पांच वाहन जा टकराए।
Trending Videos
विज्ञापन
एक साथ भिड़े सात वाहन
2 of 9
एक साथ भिड़े सात वाहन
- फोटो : amar ujala
पांच घायल बुरी तरह क्षतिग्रस्त ट्रक में फंसे थे। ट्रक की खिड़की काटकर उन्हें निकाला जा सका। हादसे में 12 लोगों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
एक साथ भिड़े सात वाहन
3 of 9
एक साथ भिड़े सात वाहन
- फोटो : amar ujala
एसओ विभूति खंड सत्येंद्र कुमार राय के मुताबिक चिनहट के कमता की तरफ से आ रहे मिनी ट्रक (डीसीएम) के चालक ने शहीद पथ पर गलत दिशा से गाड़ी दौड़ा दी। उसके पीछे एक हाफ डाला भी जा रहा था।
एक साथ भिड़े सात वाहन
4 of 9
एक साथ भिड़े सात वाहन
- फोटो : amar ujala
दोनों गाड़ियां शहीद पथ पर विभूति खंड क्षेत्र में पहुंची थी कि सामने से आ रहे ट्रक की मिनी ट्रक से भिड़ंत हो गई। भीषण टक्कर से दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
एक साथ भिड़े सात वाहन
5 of 9
एक साथ भिड़े सात वाहन
- फोटो : amar ujala
हाफ डाला भी तेजरफ्तार के चलते मिनी ट्रक में जा घुसा, जबकि शहीद पथ पर तेज रफ्तार से दौड़े जा रहे तीन ट्रक व दो कारें भी दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में पीछे से जा घुसे। सात वाहनों की टक्कर में 12 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
एक साथ भिड़े सात वाहन
6 of 9
एक साथ भिड़े सात वाहन
- फोटो : amar ujala
मौके पर पहुंची विभूति खंड व चिनहट थाने की पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को काटकर उसमें फंसे पांच घायलों को मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम की गाड़ी से अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
एक साथ भिड़े सात वाहन
7 of 9
एक साथ भिड़े सात वाहन
- फोटो : amar ujala
चौकी इंचार्ज सुजीत उपाध्याय ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
एक साथ भिड़े सात वाहन
8 of 9
एक साथ भिड़े सात वाहन
- फोटो : amar ujala
घायलों की पहचान फतेहपुर के किशनपुर निवासी छोटे मिश्रा, दिल्ली के सन्तनगर बुधारी निवासी मुनीश सिंह, फतेहपुर के हथगांव निवासी अंकित सिंह व इंदिरा नगर के फरीदी नगर निवासी राहुल पाण्डेय के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल पांचवे व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।