फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ महोत्सव: भोजपुरी नाइट में सिंगर पवन सिंह ने मचाया धमाल, दर्शकों ने जमकर किया डांस, तस्वीरें

Sun, 02 Dec 2018 02:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
भोजपुरी गायक पवन सिंह ने लखनऊ महोत्सव में धमाल मचा दिया। उनके गानों ने दर्शकों में ऐसा जोशोखरोश भरा, जिससे शाम यादगार बन गई। गायक ने एक के बाद एक भोजपुरी गानों का ऐसा तड़का लगाया, जिससे दर्शक झूमते ही रहे। दर्शकों ने जमकर डांस किया।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
स्मृति उपवन में चल रहे लखनऊ महोत्सव की सातवीं शाम भोजपुरी नाइट में मशहूर गायक पवन सिंह को सुनने के लिए हजारों की तादात में श्रोता पहुंचे थे। पवन सिंह ने करब इंतजार यार पिपरा के छांव में...., कनवा के बलिया होठवा के ललिया...., स्नेहिया लगावल बहुत बात नइखे... गीत सुनाकर दर्शकों की दीवानगी बढ़ाई। इसके बाद पवन ने कश्मीर जिगर का टुकड़ा कहे हिंदुस्तान... सुनाया तो दर्शकों की देशभक्ति हिलोरे मारने लगी। भारत माता के जयकारे लगने लगे।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
उन्होंने नैन छुरी से कटारी हो गईल... सहित कई गीत सुनाकर तालियां बटोरी। खास बात यह रही कि जैसे-जैसे गीतों का कारवां आगे बढ़ रहा था, दर्शकों में जोश भी बढ़ता जा रहा था। दर्शकों का बढ़ता जोश देखते हुए पवन सिंह ने कहा कि इतनी एनर्जी लखनऊ के लोगों में है, इसलिए आप लोगों के साथ आज गाएंगे और नाचेंगे भी।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
आलम यह था कि दर्शकों के बढ़ते जोश को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस तो नाकाम साबित हुई। पर, गायक के निवेदन पर लोग शांत होकर गीत सुनने लग जाते। लगातार लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की। कहा कि अनुशासन ही देश को महान बनाता है। वहीं, रियल्टी शो की विनर रही इशरत जहां ने भी एक से बढ़कर एक गीत सुनाएं।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
भरभराता रहा साउंड, परेशान रहे पवन
भोजपुरी गायक की सुरीली आवाज को सुनने के लिए पहुंचे दर्शकों को खराब साउंड से मायूसी हाथ लगी। वहीं पवन सिंह भी साउंड सिस्टम के इंतजाम से खासे परेशान दिखे। गायकी के दौरान मंच से आधा दर्जन से अधिक बार उन्होंने साउंड की खराबी पर आपत्तियां दर्ज कराईं। कहा कि साउंड सेट करने के बाद फिर क्यों छेड़छाड़ करते हो। पर, उनकी शिकायत के बाद भी सिस्टम को दुरुस्त नहीं करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
लखनऊ अदब का शहर है। तहजीब यहां पली-बढ़ी है। ऐसे में भोजपुरी लोक संस्कृति के नाम पर भोजपुरी नाइट में अश्लीलता से भरे गीत श्रोताओं को सुनाए गए तो कई वरिष्ठ नागरिक कार्यक्रम से उठकर चले गए। हालांकि, श्रोताओं के मूड को भांपते हुए पवन सिंह ने अश्लील बोल वाले गीत आगे नहीं सुनाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें