स्मृति उपवन में चल रहे लखनऊ महोत्सव की सातवीं शाम भोजपुरी नाइट में मशहूर गायक पवन सिंह को सुनने के लिए हजारों की तादात में श्रोता पहुंचे थे। पवन सिंह ने करब इंतजार यार पिपरा के छांव में...., कनवा के बलिया होठवा के ललिया...., स्नेहिया लगावल बहुत बात नइखे... गीत सुनाकर दर्शकों की दीवानगी बढ़ाई। इसके बाद पवन ने कश्मीर जिगर का टुकड़ा कहे हिंदुस्तान... सुनाया तो दर्शकों की देशभक्ति हिलोरे मारने लगी। भारत माता के जयकारे लगने लगे।