फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेड़िये का आतंक: टॉर्च और लाठी के सहारे सुरक्षा कर रहे ग्रामीण, प्रशासन से नहीं मिल रही मदद, तस्वीरें

Wed, 04 Sep 2024 06:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
यूपी के बहराइच जिले में पिछले 50 दिनों से भेड़िए का आतंक है। शासन इसको लेकर तमाम तरह के दावे तो कर रहा है लेकिन ग्राउंड रिपोर्ट में यह हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। अमर उजाला की टीम को  ग्रामीणों ने बताया कि साहब हमारी ग्राम पंचायत औराही में ही तीन मार्च को पहली बार भेड़िया ने हमला किया था। इसके बाद गांव में बड़ी-बड़ी गाड़ियों का रेला उमड़ा था। अधिकारियों ने बिजली, सौर ऊर्जा, दरवाजे और सुरक्षा के प्रबंध के वादे किए थे। वन टीमें भी आईं और गोला-पटाखा दिया, लेकिन अगस्त महीने में हुई बारिश से रास्ते पर पानी भर गया। इसके बाद एक महीना बीतने को है। कोई गांव नहीं आया है। करीब 450 लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। बिजली के खंभों पर प्रकाश की भी व्यवस्था नहीं है। रातभर जाग कर टार्च व लाठी के सहारे परिजनों की सुरक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : amar ujala
वर्मापुरवा में गांव के बाहर रखवाली कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सुरक्षा के लिए कोई टीम नहीं आती है। रास्ते पर भरे पानी के चलते प्रशासनिक अधिकारी भी यहां आने से कतरा रहे हैं। डीएम मैडम अगर रास्ता सही करवा दें तो हो सकता है हमारी भी सुरक्षा हो जाए। ग्रामीणों ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते कई घरों में दरवाजे भी नहीं लगे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : amar ujala
गांव के जिन घरों में दरवाजे नहीं लगे हैं वहां लोग अपनी सुरक्षा इस तरह की दरवाजे बनाकर कर रहे हैं। वहीं, कुछ का घर पूरी तरह खुला हुआ है ऐसे में उन पर खतरा बना रहता है।

4 of 7
- फोटो : amar ujala
सिकंदरपुर में मिले पीएसी जवान
अमर उजाला की टीम सिकंदरपुर गांव पहुंची। यहां सन्नाटा रहा। इस दौरान सड़क किनारे दो पीएसी जवान तैनात मिले। गांव की रखवाली में जुटे ग्रामीण भी हाथों में लाठी-डंडा लेकर टहल रहे थे।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : amar ujala
सिकंदरपुर गांव के दर्जनों घरों में दरवाजे नहीं मिले। गांव की गलियों में घुप्प अंधेरा रहा। कुछ स्थानों पर बिजली पोलों पर लाइट जलती मिली। यही नजारा औराही का भी रहा। ग्रामीणों ने बताया कि अभी कहीं भी हाईमास्ट या सोलर लाइट नहीं लगाई गई है। टार्च के सहारे सुरक्षा की जा रही है।

भेड़ों को बचाने के लिए बाहर लेटते हैं
घरों के बाहर लेटे कुछ ग्रामीणों से हमले का हवाला देते हुए सवाल किये गये। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोगों ने भेड़ पाल रखी हैं। भेड़िया भेड़ों पर हमला कर उन्हें न उठा ले जाए, इसलिए मजबूरी में बाहर लेटते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : amar ujala
अंजली के गांव में बिजली कटौती
नव्वन गरेठी निवासी पांच वर्षीय अंजली को रविवार की रात भेड़िया ने निवाला बनाया था। इसके बावजूद पूरा गांव अंधेरे में डूबा नजर आया। सिर्फ कवरेज करने पहुंचे रिपोर्टरों के कैमरों व ग्रामीणों की टार्च का प्रकाश दिखा। ग्रामीण नीलेश तिवारी, मानू, जितेन्द्र नाथ तिवारी, मुनीम, मनमोहन ने बताया कि एक घंटे से बिजली गायब है। फोन करने के बाद भी सप्लाई बहाल नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
नहीं दिखे जिम्मेदार, ग्रामीण बोले तीन बार आया भेड़िया
नव्वन गरेठी में रविवार की रात ही भेड़िया ने मासूम अंजली को निवाला बनाया था, लेकिन घटना के 18 घंटे बाद कोई भी जिम्मेदार गांव में नहीं मिला। मौके पर न वन विभाग की टीम रही और न पुलिस और राजस्व विभाग की ही। ग्रामीणों ने बताया कि अंजली को निवाला बनाने के बाद तीन बार भेड़िया यहां आ चुका है। वन विभाग को फोन करने पर वीडियो बनाकर भेजने की बात कही जाती है।

बेटी की मौत के बाद खुद के पैसे से लगवाया दरवाजा
घर में दरवाजा न होने से भेड़िया मां नीलू के पास से उसकी लाडली अंजली को खींच ले गया था। सोमवार रात जब हम मृतका अंजली के घर पहुंचे तो दरवाजा लगा मिला। मां नीलू ने बताया कि उन्होंने अपने पैसे से दरवाजा लगवाया है। प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें