अयोध्या में सोमवार को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मेहमानों का आना शुरू हो चुका है और एक ऐतिहासिक अवसर के लिए मंच सज चुका है।
इस अवसर पर राम मंदिर की अद्भुत छवि निहारते ही बन रही है। हर रामभक्त इस मौके को अपने जेहन में उतारने के लिए तैयार है।
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पूरा करेंगे। इसके बाद 23 जनवरी से आम जनता भी भव्य मंदिर में भगवान श्रीराम का दर्शन कर सकेगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
मंदिर के गर्भगृह में रामलला विराजमान हो चुके हैं। इसके साथ ही नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान भी जारी है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
दुनिया भर में फैले करोड़ो रामभक्तों को इस अवसर का इंतजार था। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
भगवान राम के भव्य मंदिर की नयनाभिराम तस्वीरें हर किसी का मनमोह रही हैं।