फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र: घर-घर हो रही शक्ति आराधना, जानें- क्या होगा राशियों पर असर

Wed, 10 Oct 2018 01:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
देवी मां - फोटो : amar ujala
मैया के गूंजते जयकारों और पूजन के लिए लंबी कतारों के बीच शारदीय नवरात्र के पहले दिन लखनऊ में बुधवार सेे दुर्गा मंदिरों में भक्त उमड़ने लगे। चौक के बड़ी काली जी मंदिर, छोटी काली जी मंदिर, संतोषी माता मंदिरों में नौ दिन थीम आधारित शृंगार होंगे। मां बाघंबरी पूर्वी देवी मंदिर, शास्त्रीनगर दुर्गा मंदिर में इस वर्ष भी नवरात्र पर रोजाना अलग-अलग वस्तुओं से सजावट होगी। शृंगार में फल, सब्जियों, खिलौनों, मेवों, मसालों का इस्तेमाल होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
देवी मां - फोटो : amar ujala
संदोहन माता मंदिर, संकटा देवी मंदिर, त्रिवेणीनगर योगी नगर दुर्गा मंदिर, मदेयगंज दुर्गा मंदिर, चिनहट के मां जानकी मंदिर, कैसरबाग दुर्गा मंदिर, हाथी बाबा वाले मंदिर समेत डालीगंज, अलीगंज, महानगर, इंदिरानगर, गोमतीनगर के मंदिरों में भी सजावट, आयोजन, भजन संध्या होगी। गोमतीनगर निवासी आचार्य प्रदीप ने बताया कि इस बार 18 अक्तूबर तक नौ दिनों के पूरे नवरात्र रहेंगे। बुधवार को प्रतिपदा का व्रत रखा जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
काली बाड़ी मंदिर - फोटो : amar ujala
17 को अष्टमी और 18 को महानवमी होगी। इस बार चित्रा नक्षत्र और वैधृत योग की मौजूदगी ने अभिजित मुहूर्त या भोर के वक्त कलश स्थापना को लेकर लोग पसोपेश में हैं। दोपहर 2:40 बजे तक वैधृत योग है। देवी भागवत के मुताबिक इस योग तक कलश स्थापना से बचना उत्तम रहता है। ऐसे में 2:40 बजे के बाद कलश स्थापना को उत्तम मुहूर्त रहेगा। लोग अभिजीत मुहूर्त को लेकर भी उत्साहित हैं।

4 of 5
देवी मां - फोटो : amar ujala
18 को 2:30 बजे के बाद पारण करना श्रेयस्कर
आचार्य जितेन्द्र शास्त्री ने बताया कि अष्टमी और नवमी तिथि का संधि योग है। ऐसे में महाष्टमी और महानवमी का व्रत पूजन 17 अक्तूबर को करना श्रेयस्कर रहेगा। सुबह से 12:25 तक अष्टमी और 12:26 से नवमी रहेगी। 17 अक्तूबर को अष्टमी को व्रत रहने वाले दोपहर 12:26 के बाद हवन कर सकते हैं। नौ दिन का व्रत रहने वालों का पारण दशमी तिथि 18 अक्तूबर को दोपहर 2:30 के बाद हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देवी मां - फोटो : amar ujala
जानिए राशियों पर क्या पड़ेगा असर
ज्योतिषाचार्य पं. राकेश के मुताबिक नवरात्र का विभिन्न राशियों पर निम्न प्रभाव पडे़गा-
- मेष : कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है।
- वृष : धन का अपव्यय होगा, स्वजनों से विवाद हो सकता है।
- मिथुन : स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। मानसिक अशांति हो सकती है।
- कर्क : आकस्मिक हानि होने की संभावना है।
- सिंह : तीर्थाटन का योग है। लंबित कार्य पूरे हाेंगे।
- कन्या : मांगलिक कार्य होंगे।
- तुला : समय मंगलकारी है। घर पर मांगलिक कार्य पूरे हो सकते हैं।
- वृश्चिक : मित्रों से अकारण विवाद हो सकता है।
- धनु : सामाजिक प्रतिष्ठा मिल सकती है।
- मकर : उदर रोग की संभावना बन रही है।
- कुंभ : अर्थ का अपव्यय हो सकता है।
- मीन : मानसिक चिंता हो सकती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें